Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दाउद की संपत्ति नीलामी में भाग ले रहे पत्रकार को छोटा शकील ने धमकाया

मुंबई में दाउद की संपत्ति की नीलामी में भाग ले रहे वरिष्ठ पत्रकार एस बालाकृष्णन को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से फोन पर धमकी मिली है।

By Sachin BajpaiEdited By: Updated: Mon, 07 Dec 2015 12:37 AM (IST)
Hero Image

मुंबई। मुंबई में दाउद की संपत्ति की नीलामी में भाग ले रहे वरिष्ठ पत्रकार एस बालाकृष्णन को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से फोन पर धमकी मिली है। बालाकृष्णन के मुताबिक शनिवार को उन्हें फोन पर एसएमएस मिला कि दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी से आप हट जाएं।

हालांकि अभी तक बालाकृष्णन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दरअसल, मुंबई में दाऊद की संपत्ति नीलाम की जा रही है। बालाकृष्णन ने भी बोली के लिए अर्जी दी है।

बोली लगाने वाले 8 दिसंबर तक नाम दर्ज करा और वापस ले सकते हैं। 9 को नीलामी होगी। बोली 1 करोड़ 18 लाख रुपए से शुरू होगी। दाऊद की संपत्ति को नीलाम करने की यह कार्रवाई 14 साल बाद दोबारा की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें