Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिंदू महासभा की पूर्व अध्यक्ष हिमानी सावरकर का पुणे में निधन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पर्व अध्यक्ष हिमानी सावरकर (68) का लंबी बीमारी के चलते रविवार देर रात पुणे में निधन हो गया था। हिमानी सावरकर कई महिनों से अस्पताल में भर्ती थी।

By Bhupendra SinghEdited By: Updated: Tue, 13 Oct 2015 05:16 AM (IST)
Hero Image

पुणे। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पर्व अध्यक्ष हिमानी सावरकर (68) का लंबी बीमारी के चलते रविवार देर रात पुणे में निधन हो गया था। हिमानी सावरकर कई महिनों से अस्पताल में भर्ती थी। रविवार रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह 11.30 बजे बैकुंठ श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिमानी गोपाल गोड़से की बेटी और वीर सावरकर के बंधु नारायण सावरकर की बहू थीं। इनका जन्म 31 मार्च 1947 को पुणे में हुआ था। बचपन से वह हिंदूत्व विचारधारा से जुड़ी रही थीं। कुछ सालों तक उन्होंने आर्किटेक्ट के तौर पर भी काम किया।

इसके अलावा उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम किया। सन 2004 में कसबा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से और 2009 में कोथरुड़ विधानसभा से चुनाव भी लड़ा। संगठन के माध्यम से उन्होंने महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में हिंदूत्व और वीर सावरकर के विचारों का प्रचार और प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें