Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

74 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी भी टूटा

आज भारतीय बाजार जहां गिरावट के साथ खुले वहीं गिरावट के साथ बंद भी हुए। सेंसेक्‍स आज सौ से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला और करीब 74 अंक गिरकर ही बंद भी हुआ।

By Atul GuptaEdited By: Updated: Fri, 08 Jul 2016 05:45 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज सेंसेक्स करीब 74.59 अंक टूटकर 27,126 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 14.70 अंक गिरकर 8,323 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही हुई। आज सुबह सेंसेक्स में करीब 110 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी भी करीब 36 अंक टूट गया है।

दूसरी तरफ रूपये की बात करें तो रूपये की कीमत में भी गिरावट नजर आ रही है। पूंजी बाजार में 1 डॉलर के बदले रूपये की कीमत 67.47 के स्तर पर पहुंच गई है।

पढ़ें- सेंसेक्स 0.15 फीसदी बढ़ते के साथ 27201 के स्तर पर और निफ्टी 8350 पर बंद