Move to Jagran APP

मछुआरों की रिहाई मामले में स्‍थायी समाधान दे केंद्र सरकार: जयललिता

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा लगातार भारतीय मछुआरों के पकड़े जाने के मुद्दे को उठाते हुए तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने केंद्र से स्‍थायी कदम उठाने को कहा है।

By Monika minalEdited By: Updated: Mon, 14 Mar 2016 12:59 PM (IST)
Hero Image

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने कहा मछुआरों की रिहाई मामले केंद्र के अपर्याप्त प्रतिक्रिया से श्रीलंकाई नौसेना को प्रोत्साहन मिल रहा है और वे भारतीय मछुआरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। जयललिता ने इस मामले में सरकार को स्थायी प्रतिक्रिया लेने को कहा है।

सीटों के बंटवारे पर विचार के लिए डीएमके में नई टीम का गठन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में जयललिता ने हाल ही पकड़े गए देश के 28 भारतीय मछुआरों का उल्लेख किया और यह भी याद दिलाया कि इस तरह की घटना न हो इसके लिए वे उन्हें बार बार पत्र लिख रही हैं। जयललिता ने कहा कि श्रीलंकाई नेवी द्वारा लगातार भारतीय मछुआरों के पकड़े जाने से तमिलनाडु में रह रहे मछुआरों के समुदाय में निराशा व क्रोध व्याप्त है। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गरीब मछुआरों की नौकाएं और मछली पकडऩे वाला जाल भी ले लिया जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होने पर यह क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे मछुआरों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

तमिलनाडु: कर्ज ना चुकाने पर किसान की बेरहमी से पिटाई, NHRC ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने कहा, भारत सरकार को अब इस समस्या का स्थायी समाधान खोजना होगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि श्रीलंका से कुल 96 मछुआरों व 82 नावों की तुरंत रिहाई सुनिश्चित करें।