Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रविशंकर की संस्था कराएगी जम्मू-कश्मीर में जलाए गए 27 स्कूलों का पुनर्निर्माण

उपद्रवियों द्वारा घाटी में जलाए गए 27 स्कूलों का पुर्ननिर्माण श्री श्री रविशंकर की संस्था 'आर्ट ऑफ लिविंग' कराएगी।

By kishor joshiEdited By: Updated: Sat, 05 Nov 2016 01:14 AM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने जम्मू-कश्मीर में जलाए गए 27 स्कूलों का पुनर्निर्माण कराएंगे। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। इस बारे में जम्मू-कश्मीर में आर्ट ऑफ लिविंग के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि स्कूलों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की जा रही है।

ठंड खत्म होते ही स्कूलों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गत दिनों जम्मू-कश्मीर में असमाजिक तत्वों ने कई स्कूलों में आग लगा दी थी। इस घोषणा के बाद से ही बड़ी संख्या में लोगों के बधाई संबंधी ट्वीट आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार तक इसे 6330 लोगों ने री-ट्वीट किया जबकि ट्वीट को 7041 लाइक्स मिल चुके हैं।

पढ़ें- घाटी में स्कूलों के जलाये जाने पर केंद्र चिंतित

श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में वर्तमान में 20 राज्यों में 450 स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। वहां, 55 हजार से ज्यादा बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। कश्मीर में 2005 में आए भूंकप के बाद आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वहां लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग दो हॉस्टल बनाए गए थे।

पढ़ें- पाक की खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर घाटी में जलाए जा रहे हैं स्कूल