Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

60वें जन्मदिन पर अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकता है दाऊद!

दाउद जो वर्तमान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की सुरक्षा के साथ कराची में रह रहा है, वह स्वास्थ्य कारणों के कारण अपना नया उत्तराधिकारी चुन सकता है। उत्तराधिकारियों के नामों में अभी तक उसका भाई अनीस इब्राहीम का नाम सबसे आगे चल रहा है।

By Test1 Test1Edited By: Updated: Thu, 24 Dec 2015 01:11 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। 1993 मुंबई बम धमाकों का माइस्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अब रिटायर होने का फैसला किया है।बताया जा रहा है कि वो गिरते हुए स्वास्थ्य की वजह से अपना नया उत्तराधिकारी चुन सकता है। उत्तराधिकारी की रेस में उसके भाई अनीस इब्राहीम का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन छोटा शकील भी इस दौड़ में शामिल है। उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा शनिवार को दाउद के 60वें जन्मदिन के अवसर पर की जा सकती है।

दाऊद इब्राहिम का दुनिया भर में ड्रग, सट्टा, हथियारों, हवाला और तस्करी का लगभग 10 बिलियन डॉलर का अंतर्राष्ट्रीय कारोबार है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है कि दाउद अपना जन्मदिन किस जगह मनाएगा। जिन लोगों को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया है उनका कहना है कि उन्हें भी इसके बारे में पता नहीं है केवल जाने से कुछ मिनट पहले ही जानकारी दी जाएगी।

अपने भाई नूरुल हक उर्फ नूरा की मौत के बाद दाऊद अपने तीन भाईयों अनीस, हुमायूं और मुस्तकीम के साथ कराची में रहता है। हुमायूं और मुस्तकीम उसके गिरोह में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि दाऊद के दोनों बेटों माहरूख और मोइन ने दाऊद को कम काम करने की सलाह दी है। माहरूख की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियादाद की बेटी जुनैद से हुयी थी।

मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की उन लोगों पर कड़ी नजर है जिन्हें दाउद ने अपने जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया है। सुरक्षा एजेंसियों के पास 35 ऐसे लोगों की सूची पहले से ही है। इस सूची में यूएई के शाही परिवार के सदस्य और प्रभावशाली राजनयिक भी शामिल हैं।

हालांकि डी कंपनी ने ऐसे किसी भी आयोजन से इनकार किया है।