Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण बिल : गडकरी

भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर देशभर में छिड़े सियासी घमासान के बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के भिवानी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में विभिन्न खापों, पंचायतों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने न केवल किसान प्रतिनिधियों के सवालों

By Sanjay BhardwajEdited By: Updated: Wed, 29 Apr 2015 01:38 AM (IST)
Hero Image

भिवानी [जासं]। भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर देशभर में छिड़े सियासी घमासान के बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के भिवानी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में विभिन्न खापों, पंचायतों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने न केवल किसान प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब दिए बल्कि विरोधी दलों के आरोपों को केवल राजनीतिक विरोध के लिए किया जा रहा दुष्प्रचार बताया।

किसानों से एक घंटे तक चली बातचीत में गडकरी ने कहा कि वर्तमान में गेहूं, कपास, गन्ने इत्यादि के जो दाम हैं, उनका निर्धारण अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार हो रहा है। किसानों के जीवन स्तर, आर्थिक स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए देश का औद्योगिक विकास, पूंजी निवेश जरूरी है।

किसानों की आय को बढ़ाने के लिए खेती के साथ ही अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा। केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है। भूमि अधिग्रहण बिल न केवल किसानों के हित में है बल्कि इसमें उनके भविष्य से जुड़े तमाम बिंदुओं को तवज्जो दी गई है।

पढ़ें : भूमि अधिग्रहण बिल की छह बड़ी बातें

पढ़ें : किसानों की अात्महत्या का मामला काफी पुराना और गंभीर है: मोदी