Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नाबालिग से सात युवकों ने किया रेप

हवस के दरिंदो ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया। घटना रांची जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुंडू थाना क्षेत्र की है। यहां नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार की रात सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Edited By: Updated: Thu, 29 Aug 2013 06:27 AM (IST)
Hero Image

संवाद सूत्र, बुंडू [रांची]। हवस के दरिंदो ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया। घटना रांची जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुंडू थाना क्षेत्र की है। यहां नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार की रात सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पगला बाबा के सुनसान स्थल से अ‌र्द्ध बेहोशी हालत में पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को आरोपियों की जानकारी दी। आठ घंटे के अंदर पांच आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दो आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपी बुंडू के कुम्हार टोली के हैं।

पढ़ें: हॉस्टल में 14 बच्चियों से दुष्कर्म

रांची के प्रभारी ग्रामीण एसपी राजीव रंजन सिंह ने बुंडू थाने में मीडिया को घटना की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बुधवार की सुबह आश्रम की सफाई करनेवालों ने नाबालिग को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के कपड़े, दुष्कर्मियों के पांच जोड़े चप्पल और वारदात से जुड़े कुछ नमूने जब्त किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पढ़ें: प्रधानाचार्य ने किया छात्राओं से दुष्कर्म

ऐसे हुई वारदात

16 साल की छात्रा नौवीं में पढ़ती है। छात्रा का गांव के ही राजेश कुम्हार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वह मजदूरी के लिए पुणे जाने का इरादा लेकर घर से निकली। लेकिन राजेश सोमवार की रात युवती के साथ राहे के श्रीचंद स्वांसी के घर रहा।

मंगलवार को राजेश, श्रीचंद और नाबालिग पुणे के लिए ट्रेन पकड़ने जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि टिकट के लिए उनके पास पैसे कम हैं। इसके बाद तीनों वापस राजेश के रिश्तेदार के बुंडू कुम्हार टोली स्थित आवास के लिए चल दिए। उस वक्त मंगलवार की रात के करीब दस बज रहे थे। रात में अंधेरे के कारण बुंडू के बांसटोली पहुंचते ही तीनों राह से भटक गए।

वहां पहले से ही बैठे सात युवकों ने तीनों को देखा। दोनों युवकों को मारपीट कर भगाने के बाद लड़की को कब्जे में ले लिया। नाबालिग के विरोध करने पर उसे आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सातों युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई और लड़की की खोज शुरू हो गई। पुलिस घटनास्थल तक भी पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपियों ने लड़की को कहीं छुपा दिया। दुष्कर्म के बाद भोर के करीब तीन बजे आरोपियों ने छात्रा को पगला बाबा आश्रम में छोड़ दिया और फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपी :

सूरज उरांव, रामसेवक कुम्हार उर्फ फिजूल कुम्हार, सूरज कुम्हार उर्फ रूई, सूदन कुम्हार और अजीत कुम्हार।

फरार आरोपी : शिव कुम्हार व राजन कुम्हार।

सात माह में 811 दुष्कर्म : प्रदेश में जनवरी से जुलाई के बीच 811 और रांची में 77 दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है।

ऐपवा की टीम पहुंची :

ऐपवा की सात सदस्यीय टीम लखीमनी के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित से मिलने बुंडू थाने पहुंची। ऐपवा ने घोषणा की है कि रांची में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ अलबर्ट एक्का चौक पर मानव श्रृंखला बनाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर