Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छात्रा ने बरेली जंक्शन पर मनचले को धुना

जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली दुष्कर्म कांड के बाद आई क्रांति ने आधी आबादी को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखा दिया है। मंगलवार को रेलवे जंक्शन के महिला प्रतीक्षालय में एक मनचले ने छात्र के साथ छेड़खानी का दुस्साहस किया तो छात्र ने उसे न सिर्फ मौके पर ही सबक सिखाया बल्कि अन्य यात्रियों की के सहयोग से उसे हवालात तक पहुंचा दिया। पुलिस ने

By Edited By: Updated: Wed, 25 Dec 2013 08:30 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली दुष्कर्म कांड के बाद आई क्रांति ने आधी आबादी को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखा दिया है। मंगलवार को रेलवे जंक्शन के महिला प्रतीक्षालय में एक मनचले ने छात्र के साथ छेड़खानी का दुस्साहस किया तो छात्र ने उसे न सिर्फ मौके पर ही सबक सिखाया बल्कि अन्य यात्रियों की के सहयोग से उसे हवालात तक पहुंचा दिया। पुलिस ने छात्र के शिक्षक पिता की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

तहसील आंवला क्षेत्र के एक शिक्षक परिवार को नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12234 लखनऊ मेल से राजधानी का सफर करना था, मगर ट्रेन लेट होने के कारण परिवार को इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान बीए सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली शिक्षक की पुत्री प्लेटफार्म पर स्थित महिला प्रतीक्षालय के टॉयलेट में गई। टॉयलेट से निकलने पर शहर के जाटवपुरा निवासी सुमित कुमार भारती ने उसे पकड़ लिया। इस अप्रत्याशित हमले से छात्र पहले सकपकाई। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए दुस्साहस करने वाले युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुन तमाम यात्री पहुंच गए। उन्होंने भी छात्र को पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक बी कॉम सेकेंड ईयर का छात्र है। पुलिस ने सुबह छात्र के शिक्षक पिता की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।

उधर, आरोपी छात्र का कहना था कि वह जल्दबाजी में महिला प्रतीक्षालय नहीं देख सका। इस कारण इस कक्ष में घुस गया था। इसको लेकर माफी भी मांगी थी। छेड़छाड़ का आरोप गलत है।

पढ़ें: फिर शर्मसार होने से बची दिल्ली, चलती कार में 2 बहनों के साथ अश्लील हरकतें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर