Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आप' सांसद भगवंत मान ने कहा मुझे फांसी दे दो

ईसड़ू गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने में गिरफ्तार युवकों और उनका आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के साथ संपर्क का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज भगवंत मान ने रविवार सुबह अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर मामले

By Edited By: Updated: Mon, 18 Aug 2014 07:39 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, संगरूर। ईसड़ू गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने में गिरफ्तार युवकों और उनका आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के साथ संपर्क का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज भगवंत मान ने रविवार सुबह अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर मामले को नया रंग दे दिया।

उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब पुलिस से उनके खिलाफ हत्या की धारा (302) लगाने व उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर डाली। मान की इस पोस्ट को 44, 365 लोगों ने लाइक किया। 1021 लोगों ने शेयर किया और 2169 लोगों ने कमेंट किए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार आरोपी पार्टी के किसी पद पर नहीं है।

मैंने हमलावर को दिए थे फूल, बादल ने भिजवाया जेल: केजरीवाल

जूता प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां रविवार को कहा कि यह बहुत दुख की बात है। यह हमारे सभ्याचार के खिलाफ है। किसी को भी ऐसा विरोध नहीं करना चाहिए।

उन पर भी इसी प्रकार का हमला हो चुका है और वह हमलावर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराने के बजाय उसके घर फूल लेकर गए थे। पूछा था कि उनको मुझसे किसी प्रकार की नाराजगी है? लेकिन बादल ने विरोध की जड़ तलाशने के बजाय नौजवान को जेल भेज दिया।

पढ़ें: पंजाब के कोहिनूर

पढ़ें: कांग्रेस की सदस्य संख्या पर आप ने मारा ताना