भारत में जल्द ही 'हाइस्पीड टाल्गो ट्रेन' का ट्रायल रन
जल्द ही भारत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन होगा और अन्य रूटों पर इस ट्रेन का दौड़ना इस रन के परिणाम पर निर्भर होगा।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ओर से दिल्ली मुंबई रूट पर 160 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले स्पैनिश फर्म टाल्गो को ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस ट्रायल रन से प्राप्त परिणाम पर ही अन्य मार्गों पर बुलेट ट्रेन के दौड़ने की संभावना निर्भर करेगी।
दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
दिल्ली के साथ मुंबई व कोलकाता को जोड़ने वाले तीन मार्गों और मुंबई व चेन्नई के बीच के मार्ग के अध्ययन के लिए रेलवे ने चीन, स्पेन व फ्रांस की कंपनियों को चुना है।
2 लाख करोड़ के इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य हाई-स्पीड ट्रेन के जरिए महानगरों के बीच की दूरी में लगने वाले समय को कम करना है। ये ट्रेनें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया, ‘चीन की कंपनी दिल्ली मुंबई रूट का अध्ययन करेगी वहीं फ्रांस की कंपनी मुंबई-चेन्नई कोरीडोर का। स्पेन की कंपनी दिल्ली और कोलकाता के रूट को देखेगी।‘
.और 17 घंटे की बजाय सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचने लगेगी ट्रेन
इस तीन रूट के अध्ययन में आने वाला खर्च करीब 30 करोड़ आंका गया है। फिलहाल, सुपरफास्ट राजधानी एक्स. दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 16 घंटे में तय करती है। हाईस्पीड ट्रेन आने के बाद इस यात्रा में लगने वाला समय आधा हो जाएगा। इसी तरह दिल्ली व अन्य महानगरों के बीच भी यात्रा में लगने वाला समय बुलेट ट्रेनों के आ जाने के बाद घट जाएगा।