Move to Jagran APP

आज से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

होली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने यह जानकारी दी। नई दिल्ली से पटना: 04004 नई दिल्ली से रात 10.25 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 5.35 बजे आएगी, पटना दूसरे दिन दोपहर 3.15 बजे पहुंचेगी। वापसी

By Edited By: Updated: Thu, 06 Mar 2014 09:12 AM (IST)
Hero Image

कानपुर, जागरण संवाददाता। होली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली से पटना:

04004 नई दिल्ली से रात 10.25 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 5.35 बजे आएगी, पटना दूसरे दिन दोपहर 3.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04003 ये ट्रेन पटना से शाम 5.15 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल रात 2.15 बजे आएगी और नई दिल्ली दूसरे दिन दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली से ये ट्रेन 6 से प्रत्येक मंगल, गुरु व शनि को 29 मार्च तक चलेगी। पटना से 7 से 30 मार्च तक प्रत्येक बुध, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में फ‌र्स्ट एसी एक, सेकंड एसी पांच, थर्ड एसी 10 व पार्सलयान के 2 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 14005 नई दिल्ली से बुध, शुक्त्र व रविवार को और वापसी में 04003 पटना से प्रत्येक गुरु, रवि व सोमवार को चलेगी।

पढ़ें: अब तीन घंटे में लखनऊ-दिल्ली का सफर

भुवनेश्वर नई दिल्ली सुपर फास्ट:

प्रत्येक रविवार को 02815 भुवनेश्वर से सुबह 8.10 बजे, कानपुर सेंट्रल रात 1.50 बजे व प्रत्येक सोमवार को नई दिल्ली सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 02816 नई दिल्ली से दोपहर 1 बजे चलेगी, कानपुर सायं 5.48 बजे आएगी और भुवनेश्वर दूसरे दिन पूर्वाह्न 11.05 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 2 मार्च से चली है जो भुवनेश्वर से 30 मार्च तक चलेगी। दिल्ली से 31 मार्च तक चलती रहेगी।