Move to Jagran APP

पाकिस्तान से भारतीय मछुअारों का शव वापस लाने की गुहार

भारत-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम फार पीस एंड डेमोक्रेसी ने पाकिस्तान के मर्च्युरी में रखे भारतीय मछुअारों का शव लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Wed, 30 Mar 2016 02:22 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। भारत-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम फार पीस एंड डेमोक्रेसी ने पाकिस्तान के मर्च्युरी में रखे भारतीय मछुअारों का शव लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

फोरम के महासचिव जतिन देसाई ने कहा कि पाकिस्तान में 12 दिसंबर 2015 को मछुअारा बागा चौहान अौर 8 फरवरी को रतनदास की मौत हो गई। दोनों गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों मछुअारों का शव कराची के इदी मर्च्युरी में पड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों मछुअारों के परिजन काफी प्रयास किए लेकिन पाकिस्तान से उनका शव नहीं मिल रहा है। विदेश मंत्री से मांग की गई है कि शव परिजनों को मिल जाए तो उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है।

जतिन देसाई मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हुए अंतिम संस्कार के लिए शव को लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समान्यतःविदेश में यदि कोई मर जाता है तो शव को उसके देश परिजनों तक भेजने की व्यवस्था करना उस देश की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि महीनों शव को रखने का कोई अौचित्य नहीं बनता।

पढ़ेंः मछुआरों की रिहाई मामले में स्थायी समाधान दे केंद्र सरकार: जयललिता

देसाई ने कहा कि मैं दोनों देशों के सरकारों से अपील करता हूं कि मानवीय पहलुअों को ध्यान में रखकर शव को वापस कर देना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच एक सौहार्द बना रहेगा।