Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गेट वेल सून मोदी जी

भाजपा की मुबई कार्यकारिणी से शुरू हुआ गुजरात के मुख्यमत्री नरेद्र मोदी व संघ नेता सजय जोशी के बीच का विवाद होर्डिग, बैनर, पोस्टर के बाद अब शुभकामना कार्ड तक पहुंच गया है।

By Edited By: Updated: Tue, 19 Jun 2012 02:10 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। भाजपा की मुंबई कार्यकारिणी से शुरू हुआ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व संघ नेता संजय जोशी के बीच का विवाद होर्डिंग, बैनर, पोस्टर के बाद अब शुभकामना कार्ड तक पहुंच गया है। मोदी को पाच बीमारियों से पीड़ित बताते हुए कार्ड के जरिये उनके शीघ्र स्वस्थ होने [गेट वेल सून] की कामना की गई है। मोदी के खिलाफ यह नई तरकीब फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' की तर्ज पर शुरू की गई गांधीगीरी जैसी है।

यह नया वाक्या सार्वजनिक पत्र लिखकर पार्टी नेताओं के खिलाफ प्रचार नहीं करने की जोशी की अपील के तुरत बाद सामने आया है। कार्ड में मोदी को राजधर्म, पार्टीधर्म निभाने के अलावा उदारमना होने की नसीहत दी गई है। कार्ड में मोदी की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए उनके इन बीमारियों से मुक्त होने की कामना भी की गई है।

गुजरात के आम आदमी के नाम पर छपे इस बधाई कार्ड में 'माननीय मुख्यमंत्री मोदी गेट वेल सून' लिखने के बाद गुजरात की छह करोड़ जनता की ओर से बीमारियों से मुक्त होने की कामना की गई है। कार्ड में मोदी को जर्मन तानाशाह के प्रचार प्रमुख गोएबल्स की तरह मिथ्या प्रचार फैलाने, उत्सव प्रेमी होने, पोस्टर ब्वॉय के रूप में खुद को स्थापित करने तथा किसी सेलिब्रिटी की तरह खुद को पेश करने संबंधी बीमारियों से ग्रस्त बताया है। कार्ड किसने छपवाए, यह पता नहीं चल सका है।

हालांकि चर्चा है कि राजकोट में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में मोदी के बिहार में जातिवाद संबंधी बयान से खफा जनता दल [यू] की गुजरात इकाई ने मोदी पर यह हमला बोला है। यह सब उसी दिन हुआ है जब खुद संजय जोशी ने मुख्यमंत्री मोदी के खिलाफ व उनके समर्थन में चले पोस्टर व बैनर अभियान को विरोधियों की साजिश बताते हुए यह कहा था कि इससे पार्टी की छवि को आघात पहुचता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर