Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लड़कियों के कल्चरल एक्टिविटी में भाग लेने पर खाप की रोक

अपने बेतुके फरमानों के लिए पहचानी जाने वाली खाप पंचायत ने हरियाणा में अब लड़कियों को स्कूलों में होने वाली कल्चरल एक्टिविटी में भागेदारी करने से मना कर दिया है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि कल्चरल एक्टिविटी के नाम पर स्कूलों में छात्राएं नेल पालिश और लिपिस्टिक लगाकर अश्लील गानों पर डांस करत

By Edited By: Updated: Fri, 15 Mar 2013 09:55 AM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। अपने बेतुके फरमानों के लिए पहचानी जाने वाली खाप पंचायत ने हरियाणा में अब लड़कियों को स्कूलों में होने वाली कल्चरल एक्टिविटी में भागेदारी करने से मना कर दिया है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि कल्चरल एक्टिविटी के नाम पर स्कूलों में छात्राएं नेल पालिश और लिपिस्टिक लगाकर अश्लील गानों पर डांस करती हैं जो समाज के लिए सही नहीं है।

हरियाणा में पहले भी खाप पंचायत अपने बेतुके फरमानों को लेकर चर्चा में रही है। खाप पंचायत द्वारा जारी किए गए इस फरमान से छात्राओं में काफी रोष है। वहीं स्कूलों में भी इस फरमान के खिलाफ दबी जुबान में आवाज निकाल रहे हैं। वहीं प्रशासन ने इस फरमान के खिलाफ खाप पंचायत से बात करने की मंशा जारी की है। प्रशासन के आला अधिकारियों के मुताबिक वह इस बाबत खाप नेताओं से मिलेंगे और इस बात का पता लगाएंगे कि इस फरमान के पीछे उनकी क्या सोच है।

वहीं फरमान के खिलाफ कई स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि कल्चरल एक्टिविटी में छात्र या छात्राओं का शामिल होने का अर्थ अश्लीलता फैलाना नहीं है। हालांकि खाप पंचायत के फरमान के खिलाफ खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा है। हरियाणा में खाप पंचायत इससे पहले लड़कियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर रोक समेत जींस पहनने पर भी रोक लगा चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर