Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चीन से युद्ध में नेहरू ने पूर्वोत्तर के लोगों को नीचा दिखायाः रिजिजू

संघ परिवार के साथ-साथ मोदी सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रही है। अब गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने पंडित नेहरू पर करारा हमला बोला है। उनका कहना है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेहरू

By anand rajEdited By: Updated: Sat, 31 Oct 2015 10:31 PM (IST)
Hero Image

हैदराबाद। संघ परिवार के साथ-साथ मोदी सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रही है। अब गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने पंडित नेहरू पर करारा हमला बोला है। उनका कहना है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेहरू के कारण पूर्वोत्तर के लोगों को नीचा देखना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस पर देश की जंगे आजादी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे असली नायकों को भूलने का आरोप लगाया।

अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद रिजिजू के अनुसार, '1962 की लड़ाई में चीन के सैनिकों ने उनके गांव पर कब्जा कर लिया था और वे असम तक पहुंच चुके थे। उस समय नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) नाम वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को नेहरू ने भरोसा दिलाया था कि हम आपकी हिफाजत करेंगे। लेकिन बाद में आल इंडिया रेडियो पर चीनियों के समक्ष आत्मसमर्पण की घोषणा कर दी।'

गृह राज्य मंत्री ने कहा, 'रेडियो पर नेहरू ने टाटा, बॉय-बॉय किया और हम लोगों को भाग्य के सहारे छोड़ दिया। बकौल रिजिजू, 'नेहरू ने तो हमें छोड़ ही दिया था, यह तो पूर्वोत्तर के राष्ट्र भक्त लोग थे, जिन्होंने उस समय के आत्मसमर्पण का पुरजोर विरोध किया और भारत के साथ जी-जान से रहने का फैसला किया। नेहरू तो पूर्वोत्तर के लोगों को चीनियों के हवाले कर ही चुके थे। दुखद है कि उस समय के पीएम ने ही हमें नीचा दिखाया। यही सच्चा इतिहास है।'

रिजजू शनिवार को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर हैदराबाद में भाजपा द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, '1947 में आजादी के बाद भी देश में 565 से ज्यादा रियासत मौजूद थीं, जिन्हें सरदार पटेल ने भारत में शामिल कराया। लेकिन उन्हें इसका कोई श्रेय नहीं मिला। असफल लोगों ने झूठा इतिहास लिखा।' भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सही इतिहास को दबाए रखा। केवल खुद का गुणगान वाला इतिहास ही सामने आने दिया।'

ये भी पढ़ेंः लौह पुरुष की जयंती पर बोले पीएम, मौजूदा भारत सरदार पटेल की देन