Nakul Nath Income: करोड़ों के मालिक हैं नकुलनाथ, 2019 में जीता था पहला लोकसभा चुनाव
Nakulnath Income लोकसभा चुनाव से पहले अगर ये दोनों नेता भी कांग्रेस का साथ छोड़ देते हैं तो पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित होगा। नकुलनाथ एक उद्योगपति भी हैं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में अपना और अपनी पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 660 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई। शपथ पत्र के अनुसार सांसद नकुलनाथ की चल संपत्ति 615.93 करोड़ रुपये से अधिक है।
जेएनएन, छिंदवाड़ा। एमपी की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो सकत हैं। दोनों नेता शनिवार को दिल्ली आए।
सांसद नकुलनाथ ने अपने पिता की सीट छिंदवाड़ा से पहली बार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने ये चुनाव जीता और पहली बार में ही सांसद बन गए। नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) की बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले अगर ये दोनों नेता भी कांग्रेस का साथ छोड़ देते हैं तो पार्टी के लिए यह काफी बड़ा झटका साबित होगा। नकुलनाथ एक उद्योगपति भी हैं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में अपना और अपनी पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 660 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई।
शपथ पत्र के अनुसार, सांसद नकुलनाथ की चल संपत्ति 615.93 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि अचल संपत्ति 41.77 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। वहीं उनकी पत्नी के पास 2.30 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है।
मिली जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ की पत्नी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। जो भी अचल संपत्ति है, वह सब नकुलनाथ के नाम पर ही है। नकुलनाथ के नाम पर परिवार द्वारा नियंत्रित कंपनियों और ट्रस्टों की संपत्ति भी है।