Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फेसबुक पर लोकप्रियता में तेंदुलकर से आगे मोदी

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में फेसबुक पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मात दे दी है। मोदी भारत में फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अमेरिकी सोशल साइट फेसबुक ने सोमवार को यह जानकारी दी। फेसबुक ने एक बयान में कहा कि भारत में साल 2013 के ट

By Edited By: Updated: Tue, 10 Dec 2013 05:51 AM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में फेसबुक पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मात दे दी है।

मोदी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी भारत में फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अमेरिकी सोशल साइट फेसबुक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि भारत में साल 2013 के ट्रेंड के मुताबिक, रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन और भारत का मंगल अभियान भी मोदी से पीछे छूट गया है।

फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में मोदी के बाद सचिन तेंदुलकर, आइफोन 5एस, रघुराम राजन और इसरो का मंगल अभियान का नंबर आता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर