Move to Jagran APP

नासिक में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Gunateet OjhaEdited By: Updated: Sat, 21 Jan 2017 06:33 PM (IST)
नासिक में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या
नासिक में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या

नासिक, प्रेट्र। नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) चुनाव में उम्मीदवारी के दावेदार और शिवसेना कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात नासिक रोड पर त्रिवेणी पार्क के निकट हुई।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र उर्फ घार्या शेजवाल पर तलवार और धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें शेजवाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का संदेह है। 36 वर्षीय शेजवाल हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला तब हुआ जब शेजवाल अपने साथी के साथ दोपहिया से शिवसेना पार्षद के कार्यालय से लौट रहे थे। आरोपियों ने कार से पीछा कर त्रिवेणी पार्क क्षेत्र में हमला किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जन-धन खाताधारकों को अब सरकार देगी तीन वर्ष के लिए दो लाख का बीमा

जलीकट्टू पर प्रदर्शन जारी, मुंबई में समर्थन में उतरे लोग