Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप

देश को झकझोर देने वाली वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा के कई दावे किए गए, लेकिन सभी खोखले निकले। दिल्ली में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। गत आठ दिसंबर को एक किशोरी से चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Edited By: Updated: Thu, 12 Dec 2013 01:58 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश को झकझोर देने वाली वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा के कई दावे किए गए, लेकिन सभी खोखले निकले। दिल्ली में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। गत आठ दिसंबर को एक किशोरी से चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना अतिसुरक्षित इलाके बाराखंभा थानाक्षेत्र में सिंधिया हाउस के पीछे एन ब्लॉक की पार्किंग में हुई। बदहवास किशोरी को कनॉट प्लेस में रात तीन बजे भटकते देख जब पीसीआर पुलिस ने रोका तो उसने आपबीती सुनाई। मामला दर्ज करने के बावजूद चार दिनों बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है।

दिल्ली गैंगरेप की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली जिले के डीसीपी एसबीएस त्यागी के मुताबिक, खुद को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का बताने वाली किशोरी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराकर उसे निर्मल छाया भेज दिया गया है। वह गरीब परिवार से है और दूसरी कक्षा तक पढ़ी है। मां की मौत के बाद वह गोरखपुर में सौतेली मां के पास रहती थी। उसकी मारपीट से तंग आकर वह 15 दिन पहले घर से भाग गई थी। आठ दिसंबर को दोपहर तीन बजे वह ट्रेन से दिल्ली आई। रात में जब वह पैदल कनॉट प्लेस पहुंची तो उसे एक युवक मिला।

पूछताछ करने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। युवक ने उसे अपना नाम संजय व पेशे से चालक बताया। संजय उसे सिंधिया हाउस के पीछे पार्किंग में ले गया। वहां पहले से ही युवक दीपक व दो लोग और मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने जिस पैतृक गांव के बारे में बताया था, पुलिस वहां गई, लेकिन उस नाम से वहां कोई गांव नहीं मिला।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर