Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक पेड़ जो हंसता है

गुदगुदी करने पर लोग खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ को गुदगुदी की है। सुनकर थोड़ा अजीब लगा न आखिर पेड़ को क्यों कोई गुदगुदी करेगा।

By Babita kashyapEdited By: Updated: Tue, 14 Jul 2015 12:04 PM (IST)
Hero Image

गुदगुदी करने पर लोग खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ को गुदगुदी की है। सुनकर थोड़ा अजीब लगा न आखिर पेड़ को क्यों कोई गुदगुदी करेगा।

आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बता रहे हैं। जी हां, उत्तराखंड के कालाढूंगी जंगल में एक ऐसा ही पेड़ है जिसके तने में अगर अंगुलियां रगड़ी जाये तो इसकी शाखाएं हिलने लगती है। इसलिए वहां के स्थानीय निवासी इसे हंसने वाला पेड़ कहते हैं।

हालांकि इसकी जानकारी का कोई दावा यहां के वन सरक्षण विभाग ने नहीं किया है, पर यहां इस पेड़ को देखने के लिए पर्यटक आते रहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम 'रेंडिया डूमिटोरम' है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. ललित तिवारी के अनुसार इस पेड़ की शाखाएं कंटीली होती हैं और यह हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है। हालांकि प्रो. तिवारी के अनुसार पेड़ में कंपन होना शोध का विषय है।

अनोखा पेड़ देख डर जाएंगे आप