Move to Jagran APP

यहां दिन में ही सो जाते हैं लोग, दो दिन तक नही जागते...

यह दुनिया अनोखे, अजीबोगरीब किस्से कहानी और घटनाओं सी भरी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब गांव के बारे में बता रहे हैं। कजाकिस्तान के गांव कलाची में लोग सोने की अजीब बीमारी से पीडि़त हैं। यहां लोग दिन में ही सो जाते हैं और दो दिन तक

By Babita kashyapEdited By: Updated: Mon, 26 Oct 2015 10:51 AM (IST)
Hero Image

यह दुनिया अनोखे, अजीबोगरीब किस्से कहानी और घटनाओं सी भरी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब गांव के बारे में बता रहे हैं।

कजाकिस्तान के गांव कलाची में लोग सोने की अजीब बीमारी से पीडि़त हैं। यहां लोग दिन में ही सो जाते हैं और दो दिन तक सोते ही रहते हैं आप चाहे लाख कोशिश कर लो यह नही उठते।

ये भी कहा जाता है कि लोग जागने के बाद भविष्य की बातें करते हैं, या फिर अतीत की। कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें कुछ याद ही नही आता।

कभी उन्हें परियां दिखती हैं तो कभी दीवारों पर चलते मेंढक। यह सिलसिला मार्च, 2013 से चल रहा है। शुरुआत में गांव की आबादी 810 थी और करीब 140 लोग इस बीमारी से पीडि़त थे।

लेकिन अब इस बीमारी के बाद से लोग यह गांव छोड़कर जा रहे हैं। दरअसल, यहां सोवियत संघ के समय की कुछ ऐसी यूरेनियम माइंस है, जिनमें कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बहुत ही ज्यादा है। वहां से गैस के लगातार रिसाव होने के कारण यह पूरे इलाके में फैल गई। 2015 में इसकी जांच यहां के घरों में की गई, जिसमें पाया गया कि वो लोगों के घरों में संभावित मात्रा से 10 गुना अधिक है। वैज्ञानिक इसे ही दिन में सोने का कारण मान रहे है।

एक दिन में 50 बार सोती है ये महिला

पुरुषों को गले लगाकर सोने के पैसे लेती है यह महिला

मृत पत्नी के साथ पांच वर्षो तक सोता रहा