Move to Jagran APP

OMG! ये वो शख्स है जिसे कोबरा से लेकर माम्बा जैसे सांप काट चुके हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं

सांप को देखते ही सिहरन सी हो उठती है लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जो सांपों के साथ खेलता ही नहीं बल्कि सैकड़ों बार सांपों से डसवा चुका है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Updated: Wed, 29 Jun 2016 11:32 AM (IST)
Hero Image

सांप सालों से लोगों के डर की वजह बने हुए हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। जब मनुष्य ने पेड़ों को काटना शुरु किया तब से सांप मनुष्य के प्राकृतिक दुश्मन बन गए। मनुष्य का दिल दहलाने के लिए सांप की एक झलक काफी होती है। एक युवक ऐसा भी है जिस पर ब्लेक माम्बा से लेकर ब्लेक कोबरा का जहर भी बेअसर हो जाता है। यह युवक जहरीले से जहरीला सर्प दशं को सहने करने के बाद भी सर्वाइव कर सकता है।

160 से भी ज्यादा जहरीले सांपों ने काटा
हम आप को एक ऐसे युवक के विषय में बताने जा रहे हैं जो हर तरह का सर्प दंश झेल सकता है। 37 वर्षीय विसकॉनसिन नेटिव को पिछले 16 सालों में 160 से भी ज्यादा सांप काट चुके हैं। नेटिव ने जो दर्द सहा है उसे कोई सोच भी नहीं सकता है। नेटिव एक शौकिया वैज्ञानिक है।

पढ़ें- ये वो संकेत हैं जो बताते हैं कि अब मौत करीब है!

नेटिव अपने शरीर में सर्प दंश के खिलाफ ऐसा इम्यूनिटी सिस्टम डेवलप करना चाहते हैं जिससे वैज्ञानिक एक ऐसा वैक्सीन तैयार कर सकें जो हर तरह के जहर को काट सकता हो। आप सोच भी नहीं सकते जिस तरह के रिस्क फ्रेड लेते हैं।

वैक्सीन तैयार करने के लिए कटवाते हैं सांपों से
वैक्सीन तैयार करने के लिए नेटिव अपनी पत्नी के साथ 20 सालों से नहीं रही रहे हैं। उनका यह समर्पण उस वैक्सीन के लिए है जिसके तैयार होने के बाद जहरीले सांप द्वारा लोगों को डसने के बाद उन्हें बचाया जा सकेगा। हाल ही में टाइपेन और ब्लेक माम्बा सांपों ने डसा था। दोनों ही सांप विश्व के सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं।

पढ़ें- अनोखा मंदिरः यहां चढ़ाई जाती थी अंग्रेजों की बलि, आज भी मिलता है प्रसाद

उन्हें दोनों सांपों ने काटा जिसके बाद भी वह सर्वाइव कर सके। सांप ने जहां काटा वहां स्क्रेच और कुछ मार्क्स के अलावा कुछ भी नहीं है। नेटिव का शरीर स्टील से बना हुआ है। जिसमें सांप का जहर असर नहीं करता है।

कई बार कोमा में जाते-जाते बचे नेटिव
नेटिव बताते हैं कि सांप का काटना उन्हें दर्द नहीं देता है पर उनका दंश निशान जरुर छोड़ जाता है। यह सब कुछ इतना आसान भी नहीं है। फ्रेड बताते हैं कि सन् 2011 में उन्हें दो ब्लेक कोबरा सांपों ने एक साथ काटा था। जिसके बाद वो बेहोशी के कगार पर पहुंच गए थे।

पढ़ें- यकीन कर पाना मुश्किल लेकिन सच, महिला ने दिया घोड़े को जन्म

उन्होंने बताया कि जब पहले कोबरा ने काटा वह एक सामान्य प्रक्रिया थी पर दूसरे कोबरा के काटने पर वह कुछ दिनों के लिए कोमा में जाने की स्थिति में पहुंच गए थे। फ्रेड सांपो के जहर को बेअसर करने के लिए बनने वाले वैक्सीन के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा चुके हैं।

रोचक, रोमांटक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें