Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुलिसकर्मियों का एसी कोच में उत्पात

By Edited By: Updated: Mon, 21 Apr 2014 10:26 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : चुनाव ड्यूटी को जा रहे पांच पुलिसकर्मियों ने गुहाटी लालगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट से शिकायत की। बाद में मामला आरपीएफ बरेली जंक्शन को आया। यहां पुलिस कर्मियों उतार लिया गया। हालांकि बाद में उनको चेतावनी देकर स्लीपर कोच में बैठाया गया।

मुरादाबाद से लखनऊ जा रही गुहाटी लालगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में पांच पुलिसकर्मियों ने यात्रियों की सीट पर कब्जा जमा लिया। जब यात्रियों ने विरोध किया तो उनको धौंस दिखाने लगे। पुलिसकर्मियों के उत्पात को देखते हुए यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को सूचित किया। कोच अटेंडेंट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने पांचों पुलिसकर्मियों को एसी कोच से उतारा। हांलाकि बाद में उनको स्लीपर कोच में बैठा दिया गया।

यात्रियों ने चोर को जमकर धुना

बरेली : चंडीगढ़ एक्सप्रेस चोरी करने आए तीन युवकों को यात्रियों ने ही धूल चटा दी। दो यात्री भाग निकले,लेकिन एक पकड़ा गया। यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की। चोर के खिलाफ जीआरपी थाना बरेली में मामला दर्ज किया गया।

डिंपल निवासी हरदोई, संजय और सरवेश निवासी लखीमपुर, तीनों ने मिलकर लखनऊ से ही चोरी की योजना बनाई। संजय विश्व कर्मा निवासी जलपाइगुड़ी चंडीगढ़ को जा रहे थे। कुछ दूर ट्रेन चलने पर ही तीनों ने संजय विश्व कर्मा का बैग उड़ा दिया। बैग में दो मोबाइल, तीन हजार रुपये और सोने के दो जेबर थे। इससे पहले तीनों ट्रेन से कूदते डिंपल को यात्रियों ने पकड़ लिया। दो भाग। यात्रियों ने डिंपल की जमकर धुनाई कर दी। बरेली जंक्शन तक यात्रियों ने चोर की जमकर पिटाई की। बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया।