Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बस्ती में नमाजियों के पटाखा फोडऩे के बाद सांप्रदायिक तनाव

बस्ती जिले में आज नमाजियों के पटाखा खोलने के बाद छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 18 Jul 2015 02:57 PM (IST)
Hero Image

लखनऊ। बस्ती जिले में आज नमाजियों के पटाखा खोलने के बाद छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में नमाजियों के पटाखा फोडऩे को लेकर हुए विवाद के बाद वहां पर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। हर्रैया के उपजिलाधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि प्रशासन की पहल पर दोनों पक्ष अब कोई और विवाद न करने को राजी हो गये है। एहतियातन गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालत पूरी तरह नियंत्रण में है।

ग्रामीणों के अनुसार इस घटना की बुनियाद कल रात तब पड़ी जब मुहम्मद युनुस उफऱ् गुलाब नमाज पढऩे के बाद ईद की ख़ुशी में पटाखा फोडऩे लगे। संयोगवश पटाखे की चिंगारी राम नयन एवं सविता की झोपड़ी पर गिर गई। जब राम नयन की बेटी रूबी ने एतराज जताया तो दूसरे वर्ग के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों परिवारों में रात में मार-पीट हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

कल रात में मारपीट को लेकर आज सुबह फिर दोनों पक्षों का गांव में फिर जमावड़ा शुरू हो गया। इसकी भनक लगते ही उपजिलाधिकारी आरबी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच कर दोनों पक्षों से बातचीत की है।