Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अफगानी सैन्य मुख्यालय में आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान में शनिवार को एक सैन्य ठिकाने पर हुए हमले में 1 अफगान सैनिक की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए।

By Kishor JoshiEdited By: Updated: Sun, 18 Jun 2017 07:10 PM (IST)
Hero Image
अफगानी सैन्य मुख्यालय में आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

गारदेज,रायटर। पूर्वी भाग में स्थित पुलिस कार्यालयों में रविवार सुबह हुए पांच आत्मघाती हमलों से अफगानिस्तान दहल उठा। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

पहला हमला सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। पकतिया प्रांत की राजधानी गारदेज में हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार पुलिस मुख्यालय के मुख्य द्वार से टकरा दी। चार अन्य स्थानों पर भी हमला होने की जानकारी मिली है। नजदीकी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार पांच पुलिसकर्मियों के शव लाए गए हैं जबकि 30 घायल इलाज के लिए अस्पताल लाए गए हैं, घायलों में 20 नागरिक हैं।

तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने दावा किया है कि इन हमलों में 100 से ज्यादा पुलिस वाले मारे गए और घायल हुए हैं। हाल के हफ्तों में पूरे देश में तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने कई बड़े हमले किये हैं। इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इन हमलों में काबुल के दूतावासों वाले सुरक्षित में हुआ ट्रक बम विस्फोट भी शामिल है जिसमें सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे और कई दूतावासों को नुकसान पहुंचा था।

हाल के हमलों को देखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने अब अफगानिस्तान में पांच हजार और सैनिक भेजने का फैसला किया है। ये सैनिक अफगान सुरक्षा बलों को आतंकवाद से लड़ने का प्रशिक्षण देंगे और लड़ाई में उनका सहयोग करेंगे। इससे पहले बराक ओबामा प्रशासन अफगानिस्तान से धीरे-धीरे अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान- अफगानिस्तान सीमा पर तनाव, चमन बार्डर बंद

यह भी पढ़ें: करजई ने अफगानिस्‍तान को बताया अमेरिकी बमों का परीक्षण स्‍थल