Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पिछले वर्ष चीन के कार्यस्‍थलों में 66,000 मौत : रिपोर्ट

विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन में कार्यस्‍थलों के हालात काफी खराब हैं। और मौतों का आंकड़ा भी काफी बड़ा है।

By Monika minalEdited By: Updated: Thu, 22 Dec 2016 03:41 PM (IST)
Hero Image
2015 में देश में 38 ऐसी दुर्घटनाएं घटीं, जिनमें 10 से अधिक मौतें हुईं

बीजिंग (एएफपी)। मजबूत कानून के बावजूद 2015 में चीन स्थित कार्यस्थलों पर 66,000 मौतें हुईं, और यह आंकड़ा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में खतरनाक श्रम व्यवस्था की उपस्थिति पर प्रकाश डालता है।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ऑफ चाइना की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को पोस्ट की गई एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व की वर्कशॉप ने 2015 में 282,000 दुर्घटनाओं का सामना किया। 2002 की तुलना में मौत की दर में 50 फीसद कमी आई, लेकिन कार्यस्थलों पर सुरक्षा के साधनों में कमी सबसे बड़ी दिक्कत रही है।

2015 में देश में 38 ऐसी दुर्घटनाएं हुई जिनमें 10 से अधिक मौतें दर्ज की गईं और 50 मिलियन युआन की क्षति हुई। एनपीसी स्टैंडिंग कमिटी के वाइस चेयरमैन, झांग पिंग के अनुसार, 'सुरक्षा के बजाय विकास पर अधिक जोर दिया जाता है।' झांग ने कहा कि कोयले के खदानों व स्टील की फैक्ट्री में सुरक्षा के साधनों के हालात खराब हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। 2016 में चीन ने कई गंभीर इंडस्ट्रियल दुर्घटनाएं देखीं।

दिसंबर के शुरुआत में मंगोलिया और उत्तर पूर्व हीलोंगजियांग प्रांत में दो अलग-अलग कोयला खदान ब्लास्ट में 59 जानें गयीं। 31 अक्टूबर को चोंगकिंग के एक और विस्फोट में 33 खनन कर्मियों की मौत हो गयी और सितंबर में निंगजिया क्षेत्र में एक विस्फोट में 18 लोगों की मौत हुई।

इस गांव में कभी था भूत-प्रेतों का डेरा, पर्यटकों के लिए अब है सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन

चीन के इस स्मॉग को देख आप मानेगें खुद को खुशकिस्मत !