Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चीन के कद्दावर नेता बो शिलाई को उम्र कैद

बीजिंग। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग जैसे आरोपों का सामना कर रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बर्खास्त नेता बो शिलाई को चीन की एक अदालत ने रविवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य व चोंगकिंग नगर पालिका के प्रमुख बो के खिलाफ पिछले महीने पांच दिन तक लगातार सुनवाई चली थी।

By Edited By: Updated: Sun, 22 Sep 2013 04:18 PM (IST)
Hero Image

बीजिंग। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग जैसे आरोपों का सामना कर रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बर्खास्त नेता बो शिलाई को चीन की एक अदालत ने रविवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य व चोंगकिंग नगर पालिका के प्रमुख बो के खिलाफ पिछले महीने पांच दिन तक लगातार सुनवाई चली थी।

चीन के पूर्वी शेनदोंग प्रांत में जिनान इंटरमीडिएट कोर्ट ने बो शिलाई को रिश्वत लेने के आरोप में उम्र कैद, गबन के मामले में 15 साल और अपने पद के दुरुपयोग के लिए सात साल की सजा सुनाई। अधिकारिक मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदालत ने बो के सभी राजनीतिक अधिकार छीन लिए हैं साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दे दिए हैं। आरोप सामने आने के बाद बो को पिछले साल पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। बो को रिश्वत में 35 लाख डॉलर [करीब 21.7 करोड़ रुपये] लेने और फ्रांस में आलीशान बंगला बनाने का दोषी ठहराया गया है। हालांकि बो सभी आरोपों से इन्कार करते आए हैं और इस फैसले के खिलाफ शेनदोंग प्रांत स्थित उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं।

कद्दावर नेता माने जाने वाले बो को नेतृत्व परिवर्तन से पहले देश की शक्तिशाली पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति का दावेदार माना जाता था। सात सदस्यीय यह समिति चीन की सत्ता पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रखती है। लेकिन दो साल पहले पत्नी ग्यु केलाई को एक ब्रितानी कारोबारी नील हेवुड की हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद से बो के राजनीतिक जीवन पर ग्रहण लग गया था। बो की पत्नी को सजा-ए-मौत सुनाई जा चुकी है, जिसे अभी दो साल के लिए निलंबित रखा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर