Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चक्रवाती तूफान इरमा ने खोले किस्मत के ताले, ब्रिटेन की सरकार हैरान

इरमा के कारण जेल की इमारत ध्वस्त हो गई। ऐसे में तकरीबन 120 कैदी जेल से फरार हो गए।

By Srishti VermaEdited By: Updated: Tue, 12 Sep 2017 03:46 PM (IST)
Hero Image
चक्रवाती तूफान इरमा ने खोले किस्मत के ताले, ब्रिटेन की सरकार हैरान

लंदन (एजेंसी)। अफ्रीका के पश्चिमी तट से उठे इरमा तूफान ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई। इस आपदा ने अफ्रीका से लेकर अमेरिका और कैरीबियाई द्वीपों तक जान-माल की भारी क्षति की। इस भयावह तूफान से जहां सब हलकान बैठे थे, वहीं कुछ लोगों के लिए यह किस्मत की चाबी बन गया। ये लोग और कोई नहीं बल्कि ब्रिटिश वर्जिन द्वीपों पर बनी जेल के कैदी हैं।

इरमा के कारण जेल की इमारत ध्वस्त हो गई। ऐसे में तकरीबन 120 कैदी जेल से फरार हो गए। बंदूकधारी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम हो गया। इस जेल में कुल 200 कैदी बंद थे। आधे से अधिक के फरार हो जाने के बाद ब्रिटेन से पुलिस अधिकारियों की टुकड़ी को द्वीपों पर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : यात्रियों को औषधीय गुणों वाला पानी बेचेगा रेलवे