Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीरिया पर रूस-ईरान संग काम करने को अमेरिका तैयार

अमेरिका हर हाल में सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध का हल चाहता है। इसके लिए वह रूस और ईरान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। ओबामा ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में अपने संबोधन में यह इच्छा जाहिर की।

By Sachin BajpaiEdited By: Updated: Mon, 28 Sep 2015 10:46 PM (IST)
Hero Image

संयुक्त राष्ट्र । अमेरिका हर हाल में सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध का हल चाहता है। इसके लिए वह रूस और ईरान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। ओबामा ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में अपने संबोधन में यह इच्छा जाहिर की।

उन्होंने कहा, 'सीरियाई नेता बसर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर 'कामयाब बदलाव' हासिल करने के लिए अमेरिका, रूस और ईरान के साथ मिलकर काम करना चाहता है। मौजूदा स्थिति से सीरिया युद्ध के पूर्व की स्थिति में नहीं लौट सकता है।'

आतंकवाद से दामाद तक निशाने पर

ओबामा की यह टिप्पणी असद को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव को रेखांकित करती है। हालांकि असद का भविष्य बहुत कुछ ओबामा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक पर निर्भर करेगा। ओबामा के बाद पुतिन महासभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह यह तर्क देंगे कि असद का सैन्य शासन इस्लामिक स्टेट (आइएस) से निपटने में पूर्णतया सक्षम है। इस आतंकी संगठन ने सीरिया और इराक में अपनी जड़ें काफी मजबूत कर ली हैं।

अमेरिका में मोदी का स्टार जैसा स्वागत : पाकिस्तानी अखबार

हालांकि अपने भाषण में असद को लगातार दिए जा रहे पुतिन के समर्थन को ओबामा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि विकल्प निश्चित रूप से और समस्या पैदा करेगा। वह समस्या का हल नहीं है। ओबामा ने मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन में विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है।