रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता शुरू
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
सोमवार 28 अक्टूबर से संबलपुर रेल मंडल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू हो गया है। यह सप्ताह आगामी सोमवार, दो नवंबर तक पालित किया जाएगा। इस अवसर पर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता शपथ ग्रहण किया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित प्रगति धारा के समक्ष आयोजित सतर्कता शपथ ग्रहण समारोह में, मंडल रेल प्रबंधक देवराज पंडा के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य कर अपने संगठन के विकास और प्रतिष्इता के प्रति सचेत होने और अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मंडल कर्मिक अधिकारी नरसिंह राव पटनायक ने किया। रेल मंडल की ओर से बताया गया है कि इस सप्ताह के दौरान संबलपुर रेल मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों समेत ड्राइंग, पेंटिंग, निंबध लेखन, नाटक और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर