Amritsar Crime News: पति की हैवानियत, कबूतर उड़ाने से रोका तो गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट
Amritsar Crime News पंजाब के अमृतसर में पति की हैवानियत सामने आ रही है। पत्नी ने पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए घर में ही जला दिया। आसपास के लोगों को जब शव जलने का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। Amritsar Crime News: अमृतसर के गांव बुलेनंगल में कबूतर उड़ाने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए घर में ही जला दिया।
अक्सर करता था मारपीट
ज्योति ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बेटी पिंकी की शादी चार साल पहले बुलेनंगल गांव के सुखदेव सिंह से की थी। वह मजदूरी करता था। मेरी बेटी के साथ वह अक्सर मारपीट करता था। पिंकी ने कई बार फोन कर पति की प्रताड़ना के बारे में बताया था। वह छह महीने की गर्भवती थी। उसने घर की छत पर कबूतर पाल रखे हैं। वह सारा दिन कबूतर उड़ाने में लगा रहता था।
यह भी पढ़ें: Amritsar News: BSF और पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारत-पाक सीमा से दो चाइनीज ड्रोन बरामद
कबूतर उड़ाने को लेकर हुआ था विवाद
शुक्रवार सुबह पिंकी ने उसे कबूतर उड़ाने से रोका था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। ज्योति ने आरोप लगाया कि सुखदेव ने पहले पिंकी की हत्या की और फिर उसे घर में ही लिए जला दिया। आसपास के लोगों को जब शव जलने का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Amritsar Crime: महिला वकील से तंग आकर दुबई से लौटे युवक ने लगाया मौत को गले, होटल में पंखे से लटकता मिला शव