Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हजूर साहिब के दर्शनों के लिए 1000 श्रद्धालु रवाना

जागरण संवाददाता, मोहाली : खरड़ रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी अमृतसर व ऊना जनशताब्दी को रोकने के प्रयास कि

By Edited By: Updated: Thu, 10 Mar 2016 05:33 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, मोहाली : खरड़ रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी अमृतसर व ऊना जनशताब्दी को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरु करने के सबसे अहम व अनोखा काम किया है। तीर्थ यात्रा राज्य में भाईचारे को और मजबूत करेगी। यह बात आनंदपुर साहिब से सासद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने खरड़ रेलवे स्टेशन पर 1000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के हजूर साहिब के लिए जाने वाली रेल गाड़ी को हरी झडी दिखाने के दौरान कही। जत्थे का नेतृत्व खरड़ के इचार्ज उजागर सिंह बड़ाली कर रहे हैं। सासद ने कहा कि खरड़ के लिए ये एतिहासिक दिन है। जहा से इतने ज्यादा श्रद्धालु हजूर साहिब जा रहे हैं। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकारी राज्य के लोगों को अलग-अलग यात्राएं करवा रही हैं।

जल्द होगा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण

सासद ने कहा कि आनंदपुर साहिब व साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। जिसको लेकर काम जल्द शुरु होगा। जिसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री ने भी हरी झडी दे दी है। बजट में राजपुरा से मोहाली रेलवे के लिए सर्वे मंजूर कर लिया गया है। हमारी कोशिश रहेगी कि जल्द ही रेल शुरु हो सके।

यात्रा को लेकर पुख्ता इतजाम, साथ गई अधिकारियों की फौज

उपायुक्त डीएस मागट ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने से लेकर खाने तक के पुख्ता इतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। यात्रा में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मेवा सिंह को बतौर नोडल अफसर भेजा गया है। उनके साथ आकड़ा सहायक गुरचरण सिंह, सुनीता शर्मा व हरदीप सिंह एएफएसओ भी गए हैं। गाड़ी में मेडिकल टीम भी है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान रखेगी। इस दौरान अकाली दल, भाजपा के कई पदाधिकारी व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें