विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी आंतकी गोल्डी ढिल्लों के 2 गुर्गे गिरफ्तार; तीन किलो IED बरामद

Published: Sun, 13 Apr 2025 12:19 PM (IST)

पंजाब पुलिस (Punjab News) ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी स्थित गुरप्रीत ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस ने आतंकी गोल्डी ढिल्लों के करीबी 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने आतंकी गोल्डी ढिल्लों के करीबी 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता
  2. आतंकी गोल्डी ढिल्लों के करीबी 2 गुर्गे गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस (Punjab News) को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी स्थित आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गों जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सबसे करीबी गुर्गा है।

आरोपियों के पास से 2.8 किलोग्राम IED बरामद

पुलिस ने फिरोजपुर में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की पाकिस्तान की ISI की योजना को विफल कर दिया। आरोपियों के पास से 2.8 किलोग्राम IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ है, जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट कंट्रोल है।

यह भी पढ़ें- Video: एके 47, सैकड़ों गोलियां और लाहौर नाम छपी दवाइयां... किश्तवाड़ में पाकिस्तानी आतंकियों से और क्या-क्या मिला?

10 लाख का इनामी है आतंकी गोल्डी ढिल्लों

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि IED को लक्षित आतंकी हमले के लिए बनाया गया था। NIA ने गोल्डी ढिल्लों पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया है। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मोहाली में FIR दर्ज की गई है।

डीजीपी पंजाब ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के अपने मिशन में दृढ़ है।

यह भी पढ़ें- Jammu Encounter: जम्मू में LoC पर मुठभेड़ में सेना के JCO बलिदान, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम