Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा को गैस, कांग्रेस को प्रॉपर्टी टैक्स ने उबाला

By Edited By: Updated: Sat, 04 Jan 2014 01:47 AM (IST)
Hero Image

वरिष्ठ संवाददाता, जालंधर

जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान बने राजिंदर बेरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों ने प्रॉपर्टी टैक्स व विकास के मुद्दे पर नगर निगम व पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

कंपनी बाग चौक पर करीब दो घंटे चले धरने में कांग्रेसी नेता व पार्षदों के निशाने पर इस बार मेयर की बजाय अकाली-भाजपा सरकार रही। जालंधर देहाती कांग्रेस प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि आए दिन जनता पर नए टैक्स थोप सरकार विनाश की राह पर चल रही है। लोकसभा चुनाव में जनता गठबंधन सरकार को करारा जवाब देगी। राजिंदर बेरी ने कहा कि व्यावसायिक प्रॉपर्टी टैक्स की दरें अधिक होने से कारोबार तबाह हो जाएगा। जगदीश राजा सहित कई ने धरने को संबोधित किया। धरने में बाबा हैनरी, जोरावर हैनरी, प्रदेश सचिव तीर्थ राम संधू, अमृत खोसला, मलविंदर लक्की, पार्षद देश राज जस्सल, पवन कुमार, प्रदीप राय, बलदेव सिंह देव, तरसेम सिंह लखोतरा, पवन कुमार, पलनी स्वामी, गुरविंदर बंटी नीलकंठ, पार्षद पति मनोज अरोड़ा, निर्मलजीत सिंह निम्मा, अरूण जैन, कुलदीप मिंटू, परमजीत सिंह पम्मा, जसविंदर बिल्ला, पूर्व पार्षद सरदारी लाल, तरसेम भारद्वाज, हंसराज ढल्ल, कस्तूरी लाल, कुलजीत बब्बी, शेट्टी गोराया, हरजिंदर लाडा, हरिपाल सोंधी, कस्तूरी लाल शर्मा, देश दीपक, मनमोहन राजू, पाली सरीन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

डायनामिक ग्रुप रहा धरने से दूर

डायनामिक ग्रुप ऑफ कौंसलर्स के पार्षद सुशील रिंकू, हरसिमरनजीत सिंह बंटी, अमनजीत कौर मेजर, बालकिशन बाली धरने में जगदीश राजा के बुलावे के बावजूद नहीं आए तो बलराज ठाकुर व सुरिंदर कौर भी धरने से नदारद रहे।

महिला पार्षदों को रखा दूर

जगदीश राजा खेमे की सभी छह महिला पार्षदों को धरने से दूर रखा गया। सभी महिला पार्षदों के पति ने धरने में हाजिरी लगाई, लेकिन कोई भी महिला पार्षद नहीं आई।

पुडा कर्मियों ने कालिया के घर का किया घेराव

जालंधर: लंबित मांगों को लेकर 11 नवंबर से संघर्षरत पुडा कर्मचायियों ने शुक्रवार को रोष रैली निकाल कर विधायक मनोरंजन कालिया के निवास का घेराव कर पंजाब सरकार को कोसा। कालिया की गैरमौजूदगी में उनके निजी सचिव को व बाद में डीसी वरुण रुज्म को सीएम व डिप्टी सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी पुडा की अगुवाई में रोष रैली निकाल नेताओं ने कहा कि पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी भूख-हड़ताल पर हैं। छह व आठ जनवरी को कलमछोड़ हड़ताल की जाएगी व नौ जनवरी को मोहाली स्थित पुडा मुख्यालय पर धरना किया जाएगा। रोष रैली के दौरान भूपिंदर सिंह, हरभजन सिंह, लश्कर सिंह, रणबीर सिंह, आरएन कैंथ, इंदु अवस्थी, स्वर्ण लता, गुरजंट सिंह, इकबाल सिंह सहित समूह कर्मचारी मौजूद थे।

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जालंधर: गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने कंपनी बाग चौक पर प्रधान सुखराज कौर की अगुवाई में शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर रोष-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीएम मनमोहन सिंह व राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके जिला महामंत्री सीमा साहनी, रानी सरीन, उपाध्यक्षा भोला शर्मा, पल्लवी वर्मा, परमजीत काहलों, पार्षद सुमन सहगल, जिला भाजपा सचिव नीलम सलवान, दीपाली बागडिया, कुलजीत कौर, परमजीत व मीनू शर्मा आदि मौजूद थे।

बगैर इजाजत फूंका पुतला

भाजपा महिला मोर्चा प्रधान सुखराज कौर की अगुवाई में कंपनी बाग चौक पर पुतला फूंकने के लिए पुलिस से इजाजत नहीं ली गई थी। प्रदर्शन के दौरान थाना डिवीजन नंबर चार के एडिशनल एसएचओ अमरजीत सिंह ने पड़ताल की तो प्रधान सुखराज कौर सहित समूह कार्यकर्ता मौके से खिसकने लगे।

भाजयुमो ने पीएम, सोनिया व राहुल का पुतला फूंका

जालंधर: भाजयुमो ने गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को मदन फ्लोर मिल चौक पर पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव धींगड़ा ने कहा कि अगर किसी भी आम नागरिक को गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड के नाम पर तंग किया गया तो उस गैस एजेंसी का घेराव करेगे। वहां महामंत्री अशोक सरीन, कर्ण विज, रोबिन सापला, अनमोल महाजन, हरजिन्द्र वडिं़ग, हिमाशु शर्मा, पंकज जुल्का, गुरप्रीत विक्की, रितेश मनु, दिनेश दुआ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें