Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लव जेहाद का शिकार युवती ने मांगा इंसाफ

संवाद सहयोगी, जालंधर लव जेहाद का शिकार हुई न्यू डिफेंस कालोनी निवासी जसलीन कौर (काल्पनिक नाम) ने प

By Edited By: Updated: Thu, 07 May 2015 10:30 PM (IST)
Hero Image

संवाद सहयोगी, जालंधर

लव जेहाद का शिकार हुई न्यू डिफेंस कालोनी निवासी जसलीन कौर (काल्पनिक नाम) ने पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र दे आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा इंसाफ दिलाने की मांग की है। उसका आरोप था कि एक मई से पुलिस ने आरोपी, उसकी मां व बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

पुलिस कमिश्नर को दिए मांगपत्र में जसलीन कौर ने बताया कि उसके पति की मौत 2012 में हो गई थी। उसकी एक चार साल की बच्ची है। उसने बताया कि वह अपने पिता के पास न्यू डिफेंस कालोनी में रह रही है। कुछ समय पहले वहां पर आनंद नगर मकसूदां में रहने वाले शहजाद अहमद पुत्र फुरकान अहमद ने आना-जाना शुरू किया। उसने बताया कि शहजाद ने उसे शादी के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद उसकी मां सबीना व बहन शबनम ने भी आकर उसे शादी के उकसाया, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने आरोप लगाया कि शहजाद ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे कई जगह पर ले जाता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में परिजनों के कहने पर वह शादी के लिए तैयार हो गई तो उसे पता चला कि शहजाद कुंवारा नहीं है। उसने आरोप लगाया कि शहजाद ने कहा कि उसके धर्म में एक से ज्यादा शादियां करने की इजाजत है और उसकी एक पत्नी लुधियाना में है। इस दौरान वह आरोपी के साथ ही उसके घर में रह रही थी। उसने शादी का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।