Jodhpur: घर की लड़ाई में जान की दुश्मन बनी जेठानी, देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी लाल मिर्च; गिरफ्तार
राजस्थान के जोधपुर में एक जेठानी ने आपसी लड़ाई के बाद देवरानी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी। इस अपराध में जेठानी के साथ उसका 15 साल का बेटा भी शामिल था। दोनों ने मिलकर महिला को पॉलीथिन गर्म करके शरीर पर कई जगह जला दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जोधपुर, ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान के जोधपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर घरेलू हिंसा का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद लोगों की रूह तक कांप जा रही है। पुलिस ने बताया कि घरेलू लड़ाई की वजह से एक जेठानी अपनी देवरानी की जान की दुश्मन बन गई।
घरेलू लड़ाई की वजह से बढ़ी बात
इस मामले को लेकर बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग घर में आसपास ही रहती थी। इन दोनों के पति गोवा में काम करते थे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात की शिकायत करने के लिए देवरानी अपनी जेठानी के घर गई। कुछ देर बाद वह अपने घर वापस आ गई।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर में बासी खाना खाने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, 2 की स्थिति गंभीर
प्राइवेट पार्टी में डाली लाल मिर्च
इसके थोड़ी देर बाद, जेठानी अपने 15 साल के बेटे के साथ देवरानी के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर देवरानी के बच्चों ने दरवाजा खोला और बताया कि उनकी मां सो रही है। जब जेठानी और उसका बेटे पीड़िता के कमरे में गए, तो वह सोती हुई मिली। फिर बेटे ने महिला को पकड़ लिया और जेठानी ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च और हरी मिर्च का पाउडर डाल दिया।
पॉलिथीन गर्म करके कई जगह दागा
इसके बाद भी उनकी क्रूरता रुकी नहीं। जब पीड़िता दर्द में तड़प रही थी, तो दोनों ने मिलकर महिला को पॉलीथिन गर्म कर के शरीर में कई जगह दाग दिया। जब महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तो दोनों महिला को नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए।
गैंगरेप के धाराओं के तहत मामला दर्ज
इसके बाद कुछ स्थानीय लोग महिला के घर में घुसे और उसे अस्पताल लेकर गए। यहां पर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई और पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेठानी और उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले की जानकारी देते हुए बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सोमवार को जेठानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही, उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Kota Suicide: सुसाइड हब बना कोटा! अब यूपी की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, डेढ़ साल से कर रही थी NEET की तैयारी