Move to Jagran APP

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री खराड़ी को जान से मारने की धमकी, हिरासत में लिया गया आरोपित

आरोपी 16 साल का किशोर है जिसे हिरासत में ले लिया गया।अपशब्द भी लिखेकोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री के पहली बार कोटड़ा आने का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्हें विकसित भारत संकल्प शिविर में जाना था। मंत्री की ससुराल कोटड़ा क्षेत्र के नयावास गांव का जयश्री मां गोरकुण्डावाली नयावास वाट्सएप ग्रुप में मंत्री खराड़ी के दौरे की जानकारी शेयर की गई थी।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Published: Fri, 05 Jan 2024 04:22 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2024 06:30 AM (IST)
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री खराड़ी को जान से मारने की धमकी

संवाद सूत्र, उदयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है। वाट्सएप ग्रुप पर दी गई धमकी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महज डेढ़ घंटे बाद 16 साल के आरोपित को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के वाट्सएप ग्रुप में कैबिनेट मंत्री खराड़ी को संबोधित करते हुए आरोपित ने लिखा 'बाबूलाल खराड़ी को बोल देना कि गोलकुण्डा माताजी पर पधारने से पहले दो बार सोच ले। इसको मरना है या जिंदा रहना है। इसने आज तक लोगों के बारे में कभी सोचा है। आज तक मौज कर रहा है। हमारे साथ लग गया तो मर जाएगा। इसके बाद ग्रुप एडमिन हरकत में आए और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि आरोपी 16 साल का किशोर है, जिसे हिरासत में ले लिया गया।अपशब्द भी लिखेकोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री के पहली बार कोटड़ा आने का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्हें विकसित भारत संकल्प शिविर में जाना था। मंत्री की ससुराल कोटड़ा क्षेत्र के नयावास गांव का 'जयश्री मां गोरकुण्डावाली नयावास' वाट्सएप ग्रुप में मंत्री खराड़ी के दौरे की जानकारी शेयर की गई थी। इसके तुरंत बाद करीब चार बजे इसी ग्रुप से जुड़े एक सदस्य ने धमकी भरे मैसेज लिखे। इसमें कैबिनेट मंत्री के लिए अपशब्द कहे गए।

हालांकि, पुलिस आरोपित के यहां पहुंचती, उससे पहले वाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने आरोपित को ग्रुप से रिमूव कर दिया था। आरोपित का परिवार कांग्रेसी विचारधारा काथानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोटड़ा प्रधान सुगना देवी के पति सुरेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद नाबालिग ने माफी भी मांगी थी। जांच में पता चला कि नाबालिग का परिवार कांग्रेसी विचारधारा का है। गुरुवार को आरोपित को संप्रेषण गृह भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.