आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में वॉशिंग मशीन हर घर की जरूरत बन गया है, लेकिन बेहतर धुलाई के साथ-साथ आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह जानान बेहद जरूरी है कि वॉशिंग मशीन में ऐसी कौन-सी तकनीकें मौजूद होती हैं, जो कपड़ों की बेहतर धुलाई के साथ-साथ बिजली की बचत भी करता है। यहां वॉशिंग मशीन के टॉप 10 विकल्प दिए गए हैं। इन हाउस ऑफ एप्लाइंसेस वॉशिंग मशीन में आपको इन्वर्टर तकनीक, इको मोड, आदि फीचर्स मिलते हैं। ये तकनीक वॉशिंग मशीन को कम बिजली खपत वाली बनाती है, जिससे आप अपने बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। तो आइए इन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं और जानते हैं कि ये तकनीक वॉशिंग मशीन में कैसे काम करती है, जिससे कपड़ों की बेहतर धुलाई के साथ बिजली बिल भी कम आ सकता है।
वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर तकनीक क्या है और कैसे बिजली बचाती है?
रेफ्रिजरेटर से लेकर वॉशिंग मशीन तक आजकल सभी में इन्वर्टर तकनीक देखने को मिलती है। लेकिन यह इन्वर्टर तकनीक क्या होती है और कैसे काम करती है? दरअसल, इन्वर्टर तकनीक वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड को कपड़ों के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे मोटर पर कम लोड पड़ता है। मान लीजिए अगर वॉशिंग मशीन में कम कपड़े है, तो मोटर धीरे काम करती है और अगर ज्यादा कपड़े है, तो मोटर तेज स्पीड में काम करती है। अगर वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर तकनीक शामिल नहीं होती है, तो मोटर लगातार एक स्पीड में चलती है, जिससे ज्यादा पावर की खपत होती है। लेकिन इन्वर्टर मोटर में ऐसा नहीं होता है और वह अपनी स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है। इसके अलावा भी इन्वर्टर तकनीक के कई फायदे होते हैं। इन्वर्टर मोटर बहुत स्मूदली काम करती है, जिससे कम शोर होता है और मशीन के पार्ट्स पर भी कम दबाव पड़ता है।
Top Ten Products
Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
इस हायर के ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको इन-बिल्ट हीटर मिलती है, जो पानी को अपने आप गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं और कपड़े ज्यादा फ्रेश लगते हैं। 8kg का यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जिसमें 3 से 4 लोगों के कपड़े आराम से धो सकते हैं। इसमें आपको 15 से ज्यादा वॉशिंग प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिसमें कॉटन, रिफ्रेश, क्वीक 15, जींस, स्पोर्ट्स वियर, बेबी केयर, डेली, आदि शामिल है। आप इन प्रोग्राम को अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस 8KG वॉशिंग मशीन में प्योर स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया को कम करती है।
इस हायर वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - सुपर ड्रम
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
इस हायर वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इसमें 525 mm की सुपर ड्रम मौजूद होती है, जिसमें एक बार में काफी मात्रा में कपड़ों को डाल सकते हैं।
- इसकी पावरफुल 1200 RPM कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
01
IFB 9Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड डिजाइन में आती है, जिसमें AI न्यूरल नेटवर्क तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों के वजन और फैब्रिक के अनुसार पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है, जिससे पानी और डिटर्जेंट की बर्बादी नहीं होती है और कपड़ों की भी बेहतर धुलाई होती है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो यह वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा मिलती है, जिससे बच्चों को वॉशिंग मशीन से कोई खतरा नहीं होता है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1400 RPM की हाई स्पीड स्पिन के साथ आती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको 10 धुलाई ऑप्शन मिलते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- मॉडल नंबर - EXECUTIVE MBN 9014K
- विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर मोटर, 2X पावर स्टीम
- साइकिल ऑप्शन - एक्टिव स्टीम, टब क्लीन, बेबी वियर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- आइटम का वजन - 75000 ग्राम
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जिसका मतलब है कि यह वॉशिंग मशीन बिजली की खपत कम करती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है।
- इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील का होता है, जो कपड़ों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि यह वॉशिंग मशीन काफी शोर करती है।
02
Samsung 7 kg 5 star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी मौजूद है। यह फीचर वॉशिंग मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर खुद को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर है, जो कपड़ों की बेहतर धुलाई करता है। इस 7KG वॉशिंग मशीन इन्वर्टर तकनीक शामिल है। यह तकनीक मोटर की स्पीड को कपड़ों के भार के हिसाब से एडजस्ट करता है, जिससे मोटर बेहतर ढंग से काम करता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में शामिल पावरफुल 1200 RPM कपड़ों को तेजी से धोने और सुखाने का काम करती है। इसमें आपको 12 वॉशिंग मशीन प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक और अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें शामिल हाइजिन स्टीम कपड़ों में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जी को हटाता है।
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा- चाइल्ड लॉक
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की खबियां
- इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में आपको डायमंड ड्रम मिलती है, जो कपड़ों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाती है।
- यह वॉशिंग मशीन बहुत कम शोर करती है, जिससे आप रात के समय भी इसमें कपड़े धो सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
03
LG 9.0 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology Washing Machine
इस 5KG ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों की धुलाई के दौरान ड्रम में एक भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी हटते हैं। इस एलजी वॉशिंग मशीन में टर्बो ड्रम मौजूद होता है, जो कपड़ो को तेजी से सुखाने में मदद करता है। इसके अंदर मौजूद ड्रम स्टेनलेस स्टील का होता है, जो कपड़ों को खराब होने से बचाता है। यह इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन है, जो पानी को अपने आप सही तापमान पर गर्म करती है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं और कपड़े अधिक फ्रेश रहते हैं।
इस एलजी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कैपसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- एक्सेस - टॉप लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस एलजी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- एलजी की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है। यह तकनीक मशीन में मौजूद कपड़ों के फैब्रिक और भार को समझकर अपने आप वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है और कपड़ों की बेहतर धुलाई करती है।
- इस वॉशिंग मशीन में आपको 6 वॉशिंग प्रोग्राम दिए जाते हैं, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Panasonic 7 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine
पैनासोनिक की यह वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक है, जो फ्रंट लोड डिजाइन में आती है। इसमें आपको Drynamic Spin तकनीक मिलती है, जो कपड़ों को 20% तेजी से सुखाने का काम करती है और कपड़ों से नमी को हटाती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर है, जो पानी को अपने आप सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़े ज्यादा अच्छे से साफ होते हैं और जिद्दी दाग हटते हैं। इस वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले मौजूद होती है, जो वॉशिंग प्रोग्राम, टाइमिंग और अन्य सेटिंग्स को दिखाता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह मशीन एक अच्छा विकल्प हो सकती है। क्योंकि इस वॉशिंग मशीन में आपको चाइल्ड लॉक फीचर मिलता है,जो वॉशिंग मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
इस पैनासोनिक वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस पैनासोनिक वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस मशीन में आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा और कपड़ों के फैब्रिक अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
- इस 7kg वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट फीचर मौजूद है। यह फीचर लाइट कटने के बाद जिन वॉशिंग प्रोग्राम पर रुकता है, लाइट आने के बाद दोबारा वहीं से शुरू हो जाता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
05
Whirlpool 9 Kg Ozone Technology Fully Automatic Washing Machine
व्हर्लपूल की इस वॉशिंग मशीन में 6th सेंस सॉफ्ट मूव तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से ड्रम की स्पीड को कम या ज्यादा करती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और इनमें कपड़े खराब भी नहीं होते हैं। इस Washer की Machine में आपको पावरफुल 1200 RPM मिलती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करता है और कपड़ों से नमी को पूरी तरह से हटाता है। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन स्टीम वॉश तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को हटाने का काम करती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होती है, जिन्हें एलर्जी प्रॉब्लम रहती है।
इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - रिफ्रेश तकनीक
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस 9kg वॉशिंग मशीन में बेबी केयर तकनीक शामिल होती है, जो बच्चों के कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने में मदद करता है।
- इसमें इन-बिल्ट एलईडी डिस्प्ले होता है, जिससे ऑन/ऑफ, वॉशिंग प्रोग्राम और अन्य सेटिंग्स को देखना आसान होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
06
Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
बॉश की यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक मिलती है, जो पानी की खपत कम करता है। इसमें इन-बिल्ट Heater होता है, जो पानी को गर्म करता है, जिसमें कपड़ों की गहराई से सफाई होती है। इसमें साइलेंट ऑपरेशन फीचर शामिल है, जो कम शोर के साथ कपड़े धोती है। यह वॉशिंग मशीन क्विक वॉश तकनीक के साथ आती है, जिसमें जल्दी कपड़े धुलने की सुविधा मिलती है।
इस बॉश वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - सिल्वर
- क्षमता - 8kg
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम
- साइकिल ऑप्शंस - वाटर प्लस, स्पीड ड्राई, हैवी ड्यूटी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आइटम का वजन - 76.5 किलोग्राम
इस बॉश वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इसके अलावा इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले और कंट्रोल पैनल इन-बिल्ट मिलती है, जिससे इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने बॉश की कस्टमर सर्विस को खराब बताया है।
07
Voltas Beko 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
वोल्टास की यह वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमेटिक है, जिसमें आपको केवल कपड़े डालने होते हैं और बाकी का काम यह मशीन खुद करती है। इस मशीन में डबल वॉटरफॉल की सुविधा मिलती है, जिसमें मशीन के अंदर पानी दोनों तरफ से गिरता है। इस वोल्टास वॉशिंग मशीन में 700RPM स्पिन रेट मिलता है यानी यह मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करता है। इस मशीन में आपको 4 वॉशिंग प्रोग्राम और 4 वॉटर लेवल मिलते हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ड्रम में पानी तेजी से भरता है। इसमें लिंट फिल्टर लगा होता है, जो कपड़ों से निकलने वाले झाग को जमा करता है। इससे कपड़े अच्छे से साफ होते हैं और उनमें कोई दाग नहीं रहता है।
इस वोल्टास वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- कैपेसिटी - 6.5 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ड्राई स्पिन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - टॉप लोड
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस वोल्टास वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम मौजूद है, जिसमें जंग नहीं लगता है और यह कपड़ों को खराब होने से भी बचाता है।
- 6.5 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन 2 से 3 सदस्य के परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प है।
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इस वॉशिंग मशीन के फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं।
08
Midea 7 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
अगर आपका बजट-फ्रेंडली ऑप्शन देख रहे हैं, तो मीडिया की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह मशीन 7 किलोग्राम में आती है, जिसमें 3 से 5 सदस्यों के कपड़े आसानी से साफ हो सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह मशीन बिजली की खपत कम करती है। इसमें आपको 6 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मशीन की 680 RPM हाई स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इसमें 7KG वॉशिंग मशीन में आपको स्मार्ट वॉश तकनीक मिलती है, जिससे आप वन टच में वॉशिंग प्रोग्राम को सेट कर सकते हैं।
इस मीडिया वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - डीप क्लीन
- एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस मीडिया वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस मशीन में आपको ऑटो क्लीन फीचर मिलता है, जिससे कपड़े धोने के बाद टब अपने आप साफ हो जाता है।
- इस मशीन में आपको चाइल्ड लॉक फीचर मिलता है, जिससे बच्चे वॉशिंग मशीन के जरिए खुद को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
09
Lloyd Havells- 7.0 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine
7 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन 16 प्री-सेट वॉशिंग प्रोग्राम्स फीचर्स के साथ आती है, जिसमें क्विक वॉश, बेबी केयर, डेनिम, डाउन जैकेट, स्पिन और रिंस एंड स्पिन प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में एक इन-बिल्ट हीटर होता है, जिसमें पानी 90 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाता है और गर्म पानी में कपड़ों की बेहतर धुलाई होती है। गर्म पानी से कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और जिद्दी दाग भी आसान से खत्म हो जाते हैं।
इस लॉयड वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - व्हाइट
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - एलईडी डिस्प्ले
- एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस लॉयड वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में एक डिजिटल डिस्प्ले भी दिया होता है, जिससे इस मशीन की सेटिंग्स को आप आसानी से देख सकते हैं।
- इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी मिलता है, जिससे मशीन की सेटिंग्स लॉक हो जाती हैं। इससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
10
वॉशिंग मशीन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग का क्या महत्व
जब हम वॉशिंग मशीन लेने जाते हैं, तो कीमत के साथ-साथ उस पर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी जरूर चेक करते हैं। लेकिन क्या आप 5 स्टार एनर्जी रेटिंग का महत्व जानते हैं? दरअसल, यह रेटिंग BEE (भारत सरकार की एजेंसी) द्वारा दी जाती है। इस स्टार रेटिंग का मतलब यह बताना होता है कि आपका उपकरण कितनी बिजली खर्च करता है? देखिए अगर आप एक ऐसा वॉशिंग मशीन खरीदते हैं, जिसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त होती है तो इसका मतलब यह होता है कि आपका वॉशिंग मशीन 20 से 40% तक बिजली की कम खपत करता है। इससे आप अपने बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। हालांकि, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉशिंग मशीन का बजट थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला वॉशिंग मशीन एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
वॉशिंग मशीन में ऑटो लोड सेंसर तकनीक कैसे बिजली बचाती है?
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया की आजकल की मॉडर्न वॉशिंग मशीन में कई एडवांस तकनीक देखने को मिलती है। इनमें से एक ऑटो लोड सेंसर भी है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन के अंदर मौजूद कपड़ों के भार को समझकर उसी हिसाब से पानी, डिटर्जेंट और बिजली का इस्तेमाल करती है। यह तकनीक ना केवल पानी और डिटर्जेंट को बर्बाद होने से बचाती है, बल्कि बिजली बचाने में भी मदद करती है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला यह तकनीक बिजली की बचत कैसे कर सकती है? दरअसल, यह तकनीक लोड के अनुसार मोटर की स्पीड को भी कम या ज्यादा करती है, जिससे ज्यादा बिजली खपत नहीं होती है। इसके अलावा जब मशीन में लोड कम होता है, तो इससे मोटर के अलावा वॉशिंग मशीन के अन्य भाग जैसे हीटर पर भी कम दबाव पड़ता है और मशीन के पार्ट्स पर कम दबाव पड़ना यानी कम ऊर्जा खपत।
इन्वर्टर और नॉर्मल मोटर में क्या अंतर है और ये बिजली बचाने में कैसे मदद करते हैं?
देखिए वॉशिंग मशीन में दो तरह के मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। एक मोटर जो इन्वर्टर तकनीक के साथ आती है और दूसरी जो नॉर्मल होती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन दोनों मोटर में क्या अंतर होता है और यह बिजली बचाने में कैसे मदद करती है? तो सबसे पहले नॉर्मल मोटर की बात कर लेते हैं। यह एक फिक्स्ड मोटर होती है यानी नॉर्मल मोटर एक तय स्पीड पर चलती है फिर चाहे कपड़े कम हो या ज्यादा, बिजली की खपत लगातार होती रहती है। वहीं इन्वर्टर मोटर अपनी स्पीड को कपड़ों के अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे बिजली की खपत सीमित मात्रा में होती है। तो इससे यह तो साफ है कि इन्वर्टर मोटर बिजली की खपत कम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। यही कारण है कि आजकल इन्वर्टर तकनीक से लैस वॉशिंग मशीन की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।