Lok Sabha Election 2024: आपके राज्‍य में किस सीट पर कब होगा मतदान; यहां देखिए चुनावी शेड्यूल

  • Story By: दीप्ति मिश्रा, नई दिल्‍ली

देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को हुआ। दूसरे चरण में 13 राज्‍यों की 89 लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है।

बता दें कि मणिपुर की एक लोकसभा सीट पर दो चरणों में मतदान हो रहा है। वहीं तीसरे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज यानी सोमवार को आखिरी तारीख थी।


चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कब से शुरू होगी? किस चरण में कहां और कितने राज्‍यों की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा? आपकी लोकसभा सीट पर कब मतदान होगा? ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए यहां देखिए पूरा लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल... 

दूसरा चरण- 26 अप्रैल 2024 : 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर मतदान


  1. उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा।
  2. राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां।
  3. कर्नाटक: उडुपी मगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर और बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्कबल्लापुर, कोलार।
  4. मध्‍यप्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद। (बैतूल में बसपा प्रत्‍याशी का निधन हो जाने के बाद अब चुनाव तीसरे चरण में होगा)
  5. महाराष्ट्र: बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभनी।
  6. असम: दरांग-उदलगुरी, दिफू, करीमगंज, सिलचर और नगांव।
  7. बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।
  8. छत्तीसगढ़: राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर।
  9. जम्मू-कश्मीर: जम्मू।
  10. त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व।
  11. केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल और तिरुवनंतपुरम।
  12. पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट।
  13. मणिपुर - बाहरी मणिपुर ( इस सीट की आधी विधानसभा क्षेत्रों पर पहले चरण में भी मतदान हुआ था)


तीसरा चरण- 7 मई 2024: 12 राज्‍य 95 सीटों पर मतदान


  1. उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
  2. गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
  3. कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
  4. महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
  5. मध्‍यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
  6. असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
  7. बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
  8. छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
  9. दमन और दीव: दादरा एवं नगर हवेली।
  10. गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।
  11. जम्मू-कश्मीर: अनंतमाग-राजौरी।
  12. पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।

चौथा चरण: 13 मई 2024

  1. उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच।
  2. मध्‍यप्रदेश: देवास, उज्जैन,मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा।
  3. आंध्र प्रदेश : अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर।
  4. महाराष्ट्र: नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरुर, अहमदनगर, शिरडी और बीड।
  5. बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर।
  6. ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट।
  7. जम्मू कश्मीर: श्रीनगर।
  8. झारखंड: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदागा और पलामू।
  9. तेलंगाना: आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, मल्काजगीरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबुबाबाद और खम्मम।
  10. पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान - दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम।

पांचवां चरण- 20 मई 2024: आठ राज्‍य 49 सीटें

  1. उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।
  2. महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।
  3. बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
  4. ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।
  5. जम्मू;कश्मीर: बारामूला।
  6. झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।
  7. पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।
  8. लद्दाख

छठवां चरण: 25 मई 2024

  1. उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही।
  2. हरियाणा: अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार।
  3. बिहार: वाल्मीकि‍ नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, श्योपुर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज।
  4. दिल्लीचांदनी चौक, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली।
  5. ओडिशा: संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर।
  6. झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।
  7. पश्चिम बंगाल: तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर।

सातवां चरण- 1 जून 2024: आठ राज्‍यों की 57 सीटें

  1. उत्तर प्रदेश: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और रॉर्बट्सगंज।
  2. पंजाब: अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, खडूर साहिब, लुधियाना, पटियाला और संगरूर।
  3. बिहार: नालंदा, पटना साहिब, पाटिलपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, करकट और जहांनाबाद।
  4. ओडिशा: मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर।
  5. हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला।
  6. झारखंड: राजमहल, धुमका और गोड्डा।
  7. पश्चिम बंगाल: दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर।
  8. चंडीगढ़

बता दें कि 1 जून 2024 को सातवें चरण का मतदान खत्‍म होने के साथ ही सभी 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्‍न हो जाएगा। 4 जून 2024 को चुनाव परिणाम आएगा।