Year Ender 2023: WhatsApp यूजर्स के लिए इस साल रोलआउट किए गए ये टॉपक्लास फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
साल 2023 में व्हाट्सएप के द्वारा कई ऐसे फीचर्स को यूजर्स के लिए पेश किया गया। जिन्होंने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाया है। इस साल कंपनी ने यूजर्स की सहुलियत को देखते हुए मैसेज एडिट वॉइस स्टेट्स अपडेट इंडिविजुअल चैट लॉक के अलावा कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से फीचर्स व्हाट्सएप यूजर्स को मिले हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं। कंपनी भी यूजर्स के लिए नए फीचर्स रोलआउट करती रहती है।
साल 2023 में भी व्हाट्सऐप के द्वारा कई ऐसे फीचर्स को यूजर्स के लिए पेश किया गया। जिन्होंने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाया है। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से अपडेट व्हाट्सएप यूजर्स को मिले हैं।
एक डिवाइस में मल्टीपल अकाउंट
पहले यूजर्स एक डिवाइस में एक ही अकाउंट इस्तेमाल कर पाते थे। लेकिन इस साल आए अपडेट में यूजर्स को एक ही डिवाइस में मल्टीपल व्हाट्सएप चलाने की सुविधा मिली है।
इंडिविजुअल चैट लॉक फीचर
व्हाट्सएप ने इस साल यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इंडिविजुअल चैट लॉक फीचर पेश किया। इस फीचर की मदद से किसी भी चैट को लॉक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- कितने भी पैसे खर्च कर लें, मगर Android में नहीं मिलेंगे iPhone के ये खास फीचर्स , यहां देखें लिस्ट
मैसेज एडिटिंग फीचर
पहले अगर किसी के पास कोई गलत मैसेज सेंड होता था तो उसे डिलीट करने करने का ही एक ऑप्शन होता था। लेकिन अब यूजर्स भेजे गए मैसेज को 15 मिनट तक एडिट कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल साबित हुआ है।
वॉइस स्टेट्स अपडेट
व्हाट्सएप यूजर्स को अपने स्टेट्स पर साझा करने के लिए ऑडियो का विकल्प इसी साल मिला है। पहले सिर्फ वीडियो और फोटो ही यहां साझा कर पाते थे। लेकिन अब यूजर्स वॉइस मैसेज भी स्टेट्स पर अपडेट कर सकते हैं।
एचडी फोटो शेयरिंग फीचर
व्हाट्सएप पर एचडी फोटो भेजने के लिए पहले डॉक्यूमेंट ही एक ऑप्शन था। लेकिन अब ये काम बहुत कम झंझट के यूजर्स कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर स्टोरेज एंड डाटा वाले ऑप्शन में सेटिंग करनी होती है।
ये भी पढ़ें- यह है साल 2023 में सबसे अधिक डिलीट किया गया सोशल मीडिया एप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा