महादेव Shiva के रहस्यों से पर्दा उठाती हैं हिंदी भाषा की ये 5 Books, इस Mahashivratri पर करें यहां से ऑर्डर
Books On Shiva In Hindi - आगामी शुक्रवार 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है और ये मार्च महीने का पहला वीकेंड भी है। शिवरात्रि के दिन ज्यादातर राज्यों में छुट्टी होती है। देश में बैंको की छुट्टियां राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक तय करता है। इस लेख में हम आपको शिव पर आधारित कुछ किताबों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Books On Shiva In Hindi: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्सव का माहौल है और इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बार महादेव भक्त महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को रखेंगे। मान्यता है कि इसी दिन शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है और इस साल प्रदोष और महाशिवरात्रि का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। प्रदोष और महाशिवरात्रि दोनों का दिन महादेव को समर्पित होता है। प्रदोष का व्रत त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, जबकि महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भक्त तैयारियां कर रहे हैं और ज्योर्तिलिंगों के साथ-साथ अन्य सभी मंदिरों को सजाया और सवांरा जा रहा है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन सभी जगहों पर विधि-विधान से पूजा-पाठ होने जा रहा है, जबकि कई जगह पर शिवबारात भी निकलने वाली है। इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो इसे और भी विशेष बना रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में मन से किया गया कोई भी काम फलदायी होता है। 8 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:40 से सुबह 10:40 बजे तक रहेगा, जबकि शिवयोग पूरे दिन रहेगा।
Books On Shiva In Hindi: भगवान शिव पर किताबें
यूं तो भगवान शिव (Lord Shiva) पर बहुत सारी Books लिखी गई हैं, लेकिन यहां पर हम आपको कुछ चुनिंदा विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं। नीचे की सूची को आप देखिए और अपने लिए एक बेहतर विकल्प का चयन किया है।
1. Meluha Ke Mritunjay
इस किताब को अंग्रेजी में Immortals Of Meluha भी कहा जाता है और इसके लेखक अमिश त्रिपाठी है। इस किताब में लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता की हकीकत को बयान किया है। दरअसल इस किताब में उन सभी सवालों का जवाब दिया गया है कि क्या उस काल में सिंधु घाटी सभ्यता मेलुहा की भूमि कहते थे, जो कि भगवान राम द्वारा कई सदियों पहले बनाया गया एक पूर्ण साम्राज्य था।
इस किताब में इतिहास की पड़ताल के साथ-साथ देवों के देव महादेव को जन साधारण के बीच पुनः स्थापित किया है। इसके अलावा आप इसी सब्जेक्ट पर अमिश त्रिपाठी की नागाओं के रहस्य (The Secret of the Nagas) को भी पढ़ सकते हैं। Book Price: Rs 290.
2. Gita Press Shri Shiv Mahapuran
शिवमहापुराण भगवान शिव (Lord Shiva) पर लिखी गई सबसे प्रमाणित किताबों में से एक है और सबसे पुरानी भी है। इसलिए यह महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर खरीदने के लिए सबसे अच्छी किताबों में से एक है।
इस Book To Read में शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। साथ ही साथ शिव को पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। इसमें शिव-महिमा, लीला-कथाओं के अतिरिक्त इसमें पूजा-पद्धति, अनेक ज्ञानप्रद आख्यान और शिक्षाप्रद कथाओं का सुन्दर संयोजन है। Book Price: Rs 800.
Best Lord Shiva Print Merchandise की भी करें जांच.
3. Shiv Sutra Hindi
ओशो को आंतरिक परिवर्तन के विज्ञान में अपने क्रांतिकारी योगदान के लिए जाना जाता है और दुनिया भर में लाखों लोगों को व्यक्तिगत आध्यात्मिकता के लिए एक नए दृष्टिकोण को परिभाषित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ये समकालीन जीवन की रोजमर्रा की चुनौतियों के प्रति उत्तरदायी है।
ओशो की शिक्षाएं वर्गीकरण को अस्वीकार करती हैं, जिसमें व्यक्तिगत अर्थ की खोज से लेकर आज व्यक्तियों और समाज के सामने आने वाले सबसे जरूरी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों तक सब कुछ शामिल है। इस किताब में कई शिव के बारे में बहुत सारी जरूरी बाते बताई गई हैं। Book Price: Rs 253.
4. Shiv Ke Saat Rahasya
भगवान शिव (Lord Shiva) सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिन्हें महादेव के नाम से भी जाना जाता है। भगवान भोलेनाथ शिव, विष्णु और ब्रह्मा के साथ हिन्दू देवताओं के त्रिमूर्ति माने जाते हैं। हमारे जेहन में शिव के कई अनेक रूप देखने को मिलते हैं।
उदाहरण के लिए कहीं तो वह कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटी पर बैठे अपने पर कंट्रोल रखने वाले एक ब्रह्मचारी योगी हैं जो दुनिया का विनाश करने की क्षमता रखते हैं तो दूसरी और अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ गृहस्थ आश्रम का आनन्द भोगते हुए गृहस्थी है, लेकिन इनमें से शिव का वास्तविक रूप क्या है, वो कौन इस Book To Read के माध्यम से पता चलता है। इसमें शिव के अनेक रूप और प्रतीकों के पीछे छिपे हैं हमारे पौराणिक अतीत के अनेक रहस्य जिनमें से सात को समझने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है। इसलिए इस महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2024) पर इसे खरीदना बेहतर रहेगा। Book Price: Rs 234.
5. Kundalini: An untold story
इश कुंडलिनी - एन अनटोल्ड स्टोरी को हिमालयी तपस्वी ओम स्वामी ने लिखा है, जिसमें कुंडलिनी देवी के निराकार पहलू या आपकी मौलिक ऊर्जा की रहस्यमय कहानी का खुलासा किया है।
इस ऊर्जा स्रोत को जागृत करने के लिए व्यावहारिक कदमों के साथ लेखक अपनी सामान्य हास्य शैली में कुंडलिनी और सात चक्रों के गूढ़ और व्यावहारिक अर्थ को समझाता है। ये रोचक उपाख्यान वर्षों के गहन ध्यान से प्राप्त उनके व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित हैं। Book Price: Rs 189.
अमेजन स्टोर पर सभी Books On Shiva के लिए करें विजिट.
महाशिवरात्रि (Maha Shiv Ratri) को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. इस बार शिवरात्रि कब है?
साल 2024 का शिवरात्रि पर्व आगामी 8 मार्च को है।
2. क्या महा शिवरात्रि पर बैंक में छुट्टी है?
जी हां. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्री के अवसर पर राज्यों में निजी और सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे।
3. महाशिवरात्रि 2024 का मुहूर्त कब है?
महाशिवरात्रि की चतुर्दशी की शुरुआत 8 मार्च को रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगा और तिथि का समापन शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार महाशिवरात्रि 8 मार्च को ही मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि का पूजन निशिता काल में ही किया जाता है।
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।