Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Swachh Survekshan 2024: आगरा ने लगाई लंबी छलांग, देश में पाया दसवां स्थान

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 02:42 PM (IST)

    आगरा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसमें देश में दसवां और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले सर्वेक्षणों के मुकाबले आगरा ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। यह सफलता शहर के नागरिकों नगर निगम और स्वच्छता कर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आगरा के मेयर और नगर आयुक्त ने पुरस्कार प्राप्त किया।

    Hero Image
    भारत सरकार की टीम ने सभी 100 वाडों में पहुंच सर्वे किया था। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में लंबी छलांग लगाते हुए आगरा ने देश में दसवां और प्रदेश में दूसरा स्थान पा लिया है।

    गुरुवार को दिल्ली में रैंकिंग जारी हुई। इस कार्यक्रम में आगरा की ओर से मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पुरस्कार प्राप्त करने पहुंचे हैं।

    स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में आगरा को ओवरआल रैकिंग में 85 वां स्थान मिला था। वर्ष 2022 में हुए सर्वे में भारत सरकार ने दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की रैंकिंग अलग से जारी की थी। इसमें आगरा का 23 वां स्थान था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2023 की ओवरआल रैंक के अनुसार 15 पायदान ऊपर चढ़े थे। इस बार भी स्वच्छ सर्वेक्षण तीन चरण में हुआ था। इसमें तीन श्रेणी थी, जिसमें उपश्रेणी भी थीं। इसके आधार पर भारत सरकार की टीम ने सभी 100 वाडों में पहुंच सर्वे किया था।

    निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट, सीवरेज प्लांट सहित दूसरे प्लांट की स्थिति को भी देखा था। इसमें लोगों के फीड बैक, पर्यावरण संरक्षण, नालियां, कूड़े के ढेर, कूड़ा निस्तारण की स्थिति, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित दूसरे बिंदु सम्मिलित थे। मेयर ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी कर आगरा के नागरिकों, नगर निगम की टीम सहित सभी का इसमें सहयोग बताया है।