Move to Jagran APP

16 घंटे देरी से आई स्वतंत्रता सेनानी

By Edited By: Sat, 28 Jun 2014 01:14 AM (IST)
16 घंटे देरी से आई स्वतंत्रता सेनानी

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना के तीन दिन के बाद भी रेल संचालन पटरी पर नहीं आ सका। शुक्रवार को तीन ट्रेनें लेट रहीं। हालांकि पहले से रेल संचालन काफी दुरुस्त हुआ है।

राजधानी एक्सप्रेस बुधवार को बिहार में छपरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद से रेल संचालन बुरी तौर से प्रभावित हो गया था। बिहार से दिल्ली की ओर जाने वाली एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आठ से 24 घंटा देरी से चल रही थीं। स्थिति अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है। गाड़ियों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी तीन ट्रेनें आठ से 16 घंटे तक लेट रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस सुबह के निर्धारित समय से 16 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी से आंनद विहार टर्मिनस जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस आठ व गुवाहाटी से आंनद विहार टर्मिनस (दिल्ली) जाने वाली नार्थ ईस्ट नौ घंटे लेट रही है।