Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जीवनदायिनी गंगा का मत धूमिल करें आंचल

बदायूं : दहगवा में गायत्री परिवार की ओर से गोमुख से गंगा सागर तक के लिए निकली गंगा अमृत कलश यात्रा इ

By Edited By: Updated: Mon, 03 Nov 2014 01:26 AM (IST)
Hero Image

बदायूं : दहगवा में गायत्री परिवार की ओर से गोमुख से गंगा सागर तक के लिए निकली गंगा अमृत कलश यात्रा इन दिनों जिले में भ्रमण कर रही है। यात्रा के दौरान संतों ने लोगों को गंगा मैया का महात्म्य बताकर जागरूक किया कि जीवनदायिनी गंगा मैया का आंचल धूमिल न करें।

क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर चांदन में पहुंची यात्रा के सदस्यों ने निर्मल गंगा का जल अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया। शांति कुंज हरिद्वार को टोली नायक सोमेश्वर दत्त व बलवीर सिंह तथा नरेशपाल सिंह ने यज्ञ संपन्न कराया गया। इसमें समस्त ग्रामवासी शामिल रहे एवं धर्मपाल सिंह, विनेश कुमार, वीरपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, मुकेश कुमार, बाबूराम, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

गंगा महात्म्य कथा में गायत्री परिवार के सदस्यों ने समझाया कि अन्य क्षेत्र में किया पाप तीर्थ क्षेत्र में नष्ट हो जाता है, किन्तु तीर्थ क्षेत्र में किया पाप अकाटय होकर जन्म - जन्मान्तरों तक दु:खदायी होता है।

गोमुख से गंगा सागर तक निर्मल जन गंगा अभियान यात्रा पर निकले गायत्री परिवार के सदस्य महेशचन्द्र, दिनेशचन्द्र, हरिओम, अजय गुप्ता, उदयभान गुप्ता, सुखपाल शर्मा टोली के मुखिया सोमेन्द्र शर्मा ने निर्मल कस्बा दहगवा में द्वीप यज्ञ द्वारा निर्मल गंगा जन अभियान की जानकारी कस्बा वासियों को दी। उन्होंने समझाया कि घर की पूजन सामग्री, बासी फूल एवं अन्य सामग्री की खाद बनाएं। पालीथिन के स्थान पर कागज के बैग, थैली उपयोग करें। मल-मूत्र हेतु शौचालय का प्रयोग करें। पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों ही प्रयोग करें। मृत पशुओं को भूमि समाधि दे।

इस दौरान सुभाष चन्द्र गुप्ता, छत्तरपाल गुप्ता, उमेशचन्द्र गुप्ता, जगदीश शर्मा, रमेशचन्द्र गुप्ता, मौहकम सिंह यादव, मौहरपाल सिंह, प्रकाश चन्द्र वर्मा, लोकमन प्रकाश वर्मा, राजेन्द्रप्रसाद उर्फ कल्लू दादा, मयंक गुप्ता, नरेशचन्द्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, भवानी शकर शर्मा आदि मौजूद रहे।