Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे अस्पताल का लिया जायजा

गोंडा: गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सतीश चंद्रा ने गुरुवार को रेलवे अस्पताल का जाय

By JagranEdited By: Updated: Thu, 30 Nov 2017 11:39 PM (IST)
Hero Image
रेलवे अस्पताल का लिया जायजा

गोंडा: गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सतीश चंद्रा ने गुरुवार को रेलवे अस्पताल का जायजा लिया। साथ ही वहां की सुविधाओं के बारे में मरीजों व रेल अधिकारियों से जानकारी हासिल की। निदेशक ने लखनऊ के सीएमएस आरसी लोहानी के साथ ही सबसे पहले गोंडा जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां पर यात्री सुविधाओं के साथ ही अन्य जानकारी ली। इसके बाद रेलवे अस्पताल के सभी विभागों का जायजा लिया। इसके बाद दुर्घटना सहायता यान के माध्यम से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही आपातकालीन स्थितियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बेहतर सफाई की व्यवस्था पर दो कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. डीके मोर, राकेश कुमार, काजी शफाकत हुसैन, सुबोध कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें