Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिटी स्टेशन पर खुलेगी एक और टिकट विंडो

By Edited By: Updated: Sat, 08 Mar 2014 11:18 PM (IST)
Hero Image

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) ने शनिवार को सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। आरक्षण केंद्र के टिकट काउंटरों पर जुटी यात्रियों से समस्याओं के बारे में जानकारी की। इस पर उन्हें टिकट विंडो की कमी के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में पता चला। वहीं अफसरों से जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि दोपहर में लालकुआं पैसेंजर जाने के दौरान यह भीड़ और अधिक बढ़ जाती है। इस पर अशोक चंद्र लाठे ने एक और टिकट काउंटर खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की जरूरत बताई। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मो.फराज, स्टेशन अधीक्षक एके सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।

जेएफसी छापेमारी से बढ़ी हलचल

बरेली: उत्तर रेलवे के ज्वाइंट फूड कमिश्नर सुधीर शर्मा ने शनिवार को जंक्शन पर छापेमारी की। उन्होंने प्लेटफार्म और ट्रैक पर साफ-सफाई व्यवस्था खराब होने पर नाराजगी जताई। उनके आते ही अवैध वेंडर भाग गए। इसके बाद सुधीर शर्मा ने प्लेटफार्म के स्टॉल और ठेलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ के नमूने भरे। उनके दौरे से अवैध वेंडर और स्टॉल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें