Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिटी स्टेशन से ऐशबाग का अंतिम सफर

By Edited By: Updated: Tue, 01 Jul 2014 01:29 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : शहर की बरेली सिटी स्टेशन से छोटी लाइन (मीटरगेज) की ट्रेनों का संचालन सोमवार रात से बंद हो गया। स्टेशन से आखिरी बार ऐशबाग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले रेलवे अफसर से लेकर लोको पायलट और गार्ड भी काफी उदास थे।

इज्जतनगर रेल मंडल की बरेली सिटी स्टेशन वर्ष 1915 में अंग्रेजों ने स्थापित की थी। उस समय रेल मंडल का नाम कुमाऊं रेल मंडल था। अंग्रेजों ने बरेली सिटी स्टेशन से लखनऊ, पीलीभीत, उत्तराखंड, कासगंज और कानपुर समेत तमाम शहरों को ट्रेनों का संचालन कराया। स्टेशन ने 99 साल का सफल सफर पूरा किया है। वर्तमान में रेल मंडल को इज्जतनगर के नाम से जाना जाता है। लेकिन, अब बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज पूरा करने को इज्जतनगर-बरेली मीटरगेज को भी ब्रॉडगेज करने के लिए एक जुलाई से ब्लाक लिया गया है। इसी कारण सिटी स्टेशन से सोमवार को आखिरी मीटरगेज ट्रेन 15307 ऐशबाग एक्सप्रेस को सीएमआइ फराज अहमद, स्टेशन अधीक्षक एके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन रवाना होने के दौरान हर कोई भावुक था। बरेली से लखनऊ की ऐशबाग स्टेशन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 50 साल से चल रही थी। सिटी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों का संचालन मंगलवार से इज्जतनगर स्टेशन से किया जाएगा, तो वहीं सिटी-इज्जतनगर के बीच ब्राडगेज काम शुरू होने का इंतजार रहेगा। क्योंकि, स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को एक मार्च से ही ब्राडगेज के चलते इज्जतनगर से चलाया जा रहा था। मगर ब्राडगेज का काम तीन माह में शुरू नहीं हो सका।

बरेली-मैलानी पैसेंजर बंद

बरेली: सिटी स्टेशन की ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर से होने के कारण इज्जतनगर में ट्रेनों का लोड बढ़ गया है। इस कारण बरेली सिटी-पीलीभीत के बीच चलने वाली 52213/52214 बरेली पैसेंजर और इज्जतनगर वाया पीलीभीत-मैलानी चलने वाली 52105/52206 मैलानी पैसेंजर मंगलवार से बंद हो जाएगी।

ट्रेन समय सारिणी इज्जतनगर से (अप गाड़ियां)

ट्रेन इ.नगर-भोजीपुरा-पीलीभीत-मैलानी

52256 05.00 05.22 06.35 09.30

15314 06.30 06.51 08.10 09.50

15309 08.10 08.31 09.25 13.50

52243 09.45 10.09 11.15 13.50

52215 12.10 12.31 13.50

52203 16.10 16.35 17.50

52207 18.10 18.35 20.00

15316 20.30 20.51 22.00 23.50

15307 22.10 22.35 23.35 01.30

इज्जतनगर तक (डाउन गाड़ियां)

ट्रेन मैलानी-पीलीभीत-भोजीपुरा-इ.नगर

15308 01.30 03.00 04.15 04.55

15315 02.40 04.15 05.17 06.10

52208 07.15 08.16 09.20

52204 08.45 11.00 11.45

52216 13.00 14.05 14.55

15310 13.00 14.25 15.18 16.05

52255 14.45 17.00 18.10 19.10

15313 16.45 18.40 19.35 20.10

52244 19.05 21.00 22.01 23.00

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें