Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एडीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण

By Edited By: Updated: Fri, 08 Aug 2014 10:05 PM (IST)
Hero Image

मुगलसराय(चंदौली) : अपर मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों संग औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पैसेंजर हाल, पूछताछ कार्यालय, रिटायरिंग रूम, प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

एडीआरएम बीआर विप्लवी सुबह 6 बजे अचानक स्थानीय जंक्शन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वे सर्वप्रथम सर्कुलेटिंग एरिया, पैसेंजर हाल, पूछताछ कार्यालय पहुंचे और वहां का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूछताछ कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से ट्रेनों के बाबत यात्रियों को दी जाने वाली जानकारी के विषय में जाना। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद वे फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, वाटर बूथ आदि का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एससी साहू, डीएन प्रथम एसके शुक्ला, सीनियर डीएमओ हेल्थ डा. आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें