Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भटनी से कुसम्ही के बीच विद्युत चालित रेल इंजन का ट्रायल

देवरिया: गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर शनिवार को भटनी से कुसम्ही के बीच टीआइ का विद्युत चालित रेल इंजन दौड़

By Edited By: Updated: Sat, 02 May 2015 09:08 PM (IST)
Hero Image

देवरिया: गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर शनिवार को भटनी से कुसम्ही के बीच टीआइ का विद्युत चालित रेल इंजन दौड़ा। इंजन की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे रही। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रेल ट्रैक की तरफ नजर आए।

भटनी से कुसम्ही के बीच हाल के दिनों में विद्युतीकरण कार्य चल रहा था। बुधवार की शाम कार्य पूरा कर लिया गया और टीआइ रेलवे के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम भटनी पहुंची। विद्युत चालित रेल इंजन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। इसके बाद नारियल तोड़कर इंजन को कुसम्ही के लिए रवाना किया गया, जिसमें टीआइ खुद ही सवार हुए। कुसम्ही से इंजन 12.50 बजे भटनी वापस हो गया। टीआइ अजीत कुमार व संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही पहले मालगाड़ी, उसके बाद सवारी गाड़ी भी दौड़ने लगेगी। इस दौरान इलेक्ट्रिक चीफ इंजीनियर राजीव कटारिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।